पुलिस के पहरे में लाखों की चोरी

चोरों ने आभूषण की दुकान में सेंध काट कर लाखों के समान पर हाथ किया साफ

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
बरदह थाना क्षेत्र के भीरा बाजार के आजमगढ़ जौनपुर मार्ग पर स्थित ज्योति ज्वेलर्स की आभूषण की दुकान मे बुधवार की देर रात्रि, पिछे से मकान की दिवाल तोड़ कर दुकान में घुसे चोरो ने, सटर का ताला तोडकर अन्दर रखीं तिजोरी का ताला काट कर लगभग दो किलोग्राम पुराने चांदी व 60ग्राम जेवर , 10 हजार नगदी चोरी करके फरार हो गये। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में चर्चा है कि पुलिस वाले रात भर सड़क पर पहरा देते रहते हैं या गस्त करते रहते हैं चाहे वह 112 नंबर की पुलिस हो या पिकअप ड्यूटी पर तैनात पुलिस की उनकी नजरों से गो तस्कर की एक भी गाड़ियां नहीं बच पाती हैं, तथा गांजा भांग के विक्रेता भी नहीं बच पाते। ऐसी हालत में बाजार के अंदर चोर चोरी करके बड़े आसानी से चल जाते हैं यह पुलिस डिपार्टमेंट पर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है ?
सूत्रों के अनुसार बरदह निवासी मनोज सेठ पुत्र बुधूराम सेठ की भीरा बाजार में ज्योति ज्वेलर्स नाम की दुकान है। बुधवार को शाम मनोज दुकान बंद करके अपने घर बरदह चला गया । पीडित के अनुसार सुबह के 10 बजे के लगभग दुकान पर आया शटर का ताला खोला शटर उठाया देखा कि पूरा सामान बिखरा हुआ है और पीछे की दीवार टूटी हुई है तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। चोरों ने चांदी के पुराने आभूषण सोने के आभूषण व नगदी चोरी करके फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कुल मिलाकर 5 लाख रुपए का सामान चोर चुरा ले गये। घटना की सूचना मिलते ही बरदह थाना प्रभारी कौशल कुमार पाठक, सी ओ लालगंज जितेंद्र कृष्णा व फॉरेंसिक टीम व स्वान दल मौके पर पहुंची।

rkpnews@desk

Recent Posts

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

54 minutes ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

1 hour ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

1 hour ago

नाविकों की तत्परता से टली अनहोनी, भागलपुर पक्का पुल पर युवती की बची जान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…

1 hour ago

अजीतमल में संपूर्ण समाधान दिवस: 106 शिकायतें प्राप्त, 7 का मौके पर निस्तारण

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)अजीतमल संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को तहसील सभागार में जनसुनवाई…

1 hour ago

विकासखंड का औचक निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति और अभिलेखों की हुई गहन समीक्षा

मोहम्दाबाद (राष्ट्र की परम्परा)l मोहम्दाबाद गोहना विकासखंड में प्रशासन ने कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते…

2 hours ago