परिवार सदस्यों का कमरे का दरवाजे बंद कर लाखों की डैकती

मेन गेट तोड़ कर अंदर घुसे, दरवाजा टूटने को परिवार ने समझा पटाखे की आवाज

बलिया( राष्ट्र की परम्परा) दिपावली की रात चोरों ने ग्राम सभा अमांव में परिवार के सदस्यों को उनके कमरों में बंद कर एक कमरे से लाखों रुपए के गहने पर हांथ साफ कर दिया।
मो अमजद अली के तीन लड़के हैं, बड़े लड़के इम्तियाज गुड़गांव में मारुति में नौकरी करते हैं और अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं।घर पर अमजद अपने दो बेटों के साथ रहते हैं। दिपावली की रात अमजद और दो बेटे अपने अपने कमरों में सोए थे।रात में कभी चोर मेनगेट को तोड़ कर घर में घुसे और सबको अपने अपने कमरों में बाहर से बंद कर दिया तथा इम्तियाज के कमरे का ताला तोड़ कर अंदर घुसे तथा 2 सेट हार, 1 चेन,4 अंगूठी, नथिया मांग टीका,20 नाक कील,झुमका, 4 टप, कंगन और एक कपड़े से भरा सूटकेस चुरा लिया।
परिवार के लोग सुबह अजान के लिए उठे तो सबका दरवाजा बंद मिला। चिल्लाने पर शौच के लिए जा रही एक महिला ने शोर सुनकर दरवाजा खोला। बाहर निकल कर सबने देखा कि इम्तियाज के कमरे का ताला टूटा है और अंदर आलमारी तथा पलंग भी टूटा हुआ था। परिवार के लोगों ने 102 ओर नरहीं पुलिस को सूचना दिया। मौके पर नरहीं पुलिस ने पहुंच कर मुआयना किया। गांव के लोगों को खेत में चोरी गया सूटकेस भी मिला हालांकि उसमें से सारा सामान गायब था।

Editor CP pandey

Recent Posts

India-US Trade Deal: टैरिफ कटौती से रिश्तों को नई रफ्तार

India-US Trade Deal को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात बड़ा…

17 minutes ago

US Trade Deal पर पीयूष गोयल का पलटवार, राहुल गांधी पर हमला

US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले– भारत को सबसे अच्छी शर्तें…

22 minutes ago

WPL 2026 Eliminator Match Result: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया

WPL 2026 Eliminator Match Result: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में…

32 minutes ago

प्राचीन भारतीय अभिलेख और मुद्राएं इतिहास लेखन की रीढ़: प्रो. विपुला दुबे

प्राचीन भारतीय अभिलेख एवं मुद्राएं-अभिरुचि कार्यशाला: राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

गणेश जी की यह कथा हर युवा को क्यों पढ़नी चाहिए?

प्रस्तावनाएपिसोड 11 में हमने सीखा कि धैर्य ही सच्ची विजय का आधार है।अब एपिसोड 12…

4 hours ago

भोपाल में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म आरोपी की कोर्ट में पेशी के दौरान पिटाई, वीडियो वायरल

1मध्य प्रदेश/भोपाल (राष्ट्र की परम्परा)। भोपाल जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के…

4 hours ago