मोबाइल की दुकान में चोरी का खुलासा 5 अभियुक्त गिरफ्तार

14 नए एंड्रॉयड फोन, 2 कीपैड मोबाइल व 1.40 लाख नकद बरामद

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
थाना गोला पुलिस, एसओजी, सर्विलांस व एंटीथेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 14 नए एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 2 कीपैड मोबाइल, 1,40,000 रुपये नकद व अन्य मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व एंटीथेफ्ट सेल की टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, 03 मई 2026 की रात करीब 3 बजे अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर 14 एंड्रॉयड मोबाइल, 2 कीपैड मोबाइल और 1.40 लाख रुपये नकद चोरी कर लिया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना गोला में मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्तों—सरजीत सिंह उर्फ काका, मलकीत सिंह, देवेन्दर कौर, सरबजीत तथा जगजीत सिंह उर्फ अमन रानी (ट्रांसजेंडर)—को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी पंजाब के विभिन्न जनपदों के निवासी बताए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 14 नए एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 2 नए कीपैड मोबाइल, 1,40,000 रुपये नकद, 3 अन्य उपयोग किए हुए एंड्रॉयड मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक लोहे की छड़ बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता में थाना गोला पुलिस, एसओजी, सर्विलांस व एंटीथेफ्ट सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

rkpshomnath

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

1 hour ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

2 hours ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

3 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

4 hours ago