गैंगस्टर एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस को मिली बड़ी सफल

संगठित अपराधों पर कार्रवाई कई मुकदमों में वांछित था आरोपी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
थाना तिवारीपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है और पुलिस को उसकी तलाश थी।
प्रभारी निरीक्षक तिवारीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विशाल निषाद पुत्र रमाकांत निषाद निवासी हरसेवकपुर नं0 2 टोला दहला थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना तिवारीपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।
पुलिस के अनुसार, विशाल निषाद का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गोवध अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2025 में उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 280/2025 धारा 2(ख) की उपधारा (i)(xvii)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी में थाना तिवारीपुर पुलिस टीम के कई अधिकारियों व कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

rkpshomnath

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

43 minutes ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

1 hour ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

2 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

3 hours ago