चोरों ने किया हाथ साफ
बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र बरहज के कमपोजिट विद्यालय करायल उपाध्याय में शुक्रवार की रात में अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय के ऑफिस व भंडार कक्ष एवं किचन का ताला तोड़कर उसमें रखा दो गैस सिलेंडर, दो बडा भगौना, एक बड़ा म्यूजिक सिस्टम व 6 कुंतल खाद्यान्न और आलमारी का ताला तोड़कर आवश्यक रजिस्टर बच्चों के खेल का सामान चोरों द्वारा चुरा लिया गया। सुबह प्रधानाध्यापक विजय कुमार खरवार जब विद्यालय पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि विद्यालय का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखा सारा सामान गायब हो गया है। एक साल के अन्दर इस विद्यालय में यह चोरी की दूसरी घटना है चोरी की यह घटना बरहज थाने पर दर्ज करा कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की गई हैं।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने शुक्रवार 01 मई,2026 को मंडलीय…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरदहिया बाजार स्थित मुस्तफा मार्केट…
घुसवा चौराहे के पास चलते-चलते धधकी बाइक, मूसलाधार बारिश में जलती रही मोटरसाइकिल, लोग बने…
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : लोकतंत्र का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेशपश्चिम बंगाल में 92 प्रतिशत…
बरहज की बेटी पल्लवी ने उठाई फुटबॉल स्टेडियम की मांग, बोलीं- “सपनों को चाहिए मैदान”…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में द्वितीय व्यावसायिक बीएएमएस के विद्यार्थियों के…