ग्राम पंचायत पकड़ी बिशुनपुर में अंत्येष्टि स्थल के लिए भूमि की हुई पैमाइश

बहु प्रतीक्षित मांग पूरी होने से ग्रामीणों में प्रसन्नता की लहर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड घुघली अंतर्गत ग्राम पंचायत पकड़ी बिशुनपुर में ग्रामीणों की बहु प्रतिक्षित मांग को ध्यान में रखते हुए अंत्येष्टि स्थल के लिए भूमि चिन्हित कर इसकी विधिवत पैमाइश राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में यह पैमाइश पूरी हुई, जिसमें ग्राम प्रधान, हल्का लेखपाल, कानूनगो व ग्रामीण उपस्थित रहे।
पैमाइश के दौरान भूमि की कुल माप निर्धारित मानकों के अनुसार ली गई और संबंधित दस्तावेजों को तैयार कर विभागीय प्रक्रिया को आगे बढ़ाई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कदम की सराहना की और जल्द से जल्द स्थल पर निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है।
ग्राम प्रधान मु. हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भूमि सार्वजनिक उपयोग हेतु सुरक्षित की जा रही है जिससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए उचित स्थान मिल सके।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी आवश्यक सुविधाएं जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रोजेक्ट लगभग 24 लाख का है, जिसमें शांति स्थल, स्टोर रूम,कार्यालय, शौचालय तथा अंत्येष्टि स्थल होगा।
इस दौरान ग्राम पंचायत के वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त राजस्व अमीन रविंद्र दुबे, योगेंद्र पांडेय, सुधीर पांडेय, जिला पंचायत प्रतिनिधि हरिश्चंद्र चौहान, सोनू द्विवेदी, कृष्णानंद द्विवेदी ,मोहम्मद अयूब, मुस्तकीम, राम चरन, निक्कू, नगई,कैलाश नाथ, रासिद, यूनुस सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

3 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

5 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

7 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

7 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

9 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

9 hours ago