युवक ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटकता मिला शव पुलिस जांच में जुटी, कारणों का नहीं चल सका पता

(परवीन यादव की रिपोर्ट)

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा चंद्रभान ग्राम सभा के देवराड टोले पर सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 21 वर्षीय राजन गिरी पुत्र कन्हैया गिरी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजन ने किसी अज्ञात कारणवश घर के अंदर ही कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और स्थानीय लोग कुछ भी स्पष्ट कहने की स्थिति में नहीं हैं, जिससे आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजने की तैयारी की गई है। घटना स्थल पर एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

2 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

3 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

3 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

3 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

3 hours ago