शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव रपड़िया नवादा में एक युवक ने अपनी ही पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी युवक आए दिन शराब का नशा करता था जिसके लिए पत्नी मना करती थी, पत्नी के मना करने के बावजूद भी आरोपी युवक शराब पीने के बाद पत्नी को मारता पीटता था जिससे घर कलह बनी रहती थी। सूत्रों के अनुसार सोमवार को आरोपी युवक गंगाधर ने पहले शराब पी बाद में अपनी को बहला फुसलाकर गांव से कुछ ही दूरी पर नदी के किनारे ले गया वहां पर आरोपी ने पहले महिला के पेट में चाकू से वार किया उसके बाद नदी के किनारे घसीटता हुआ ले गया और बाद में महिला को नदी में डूबो डुबोकर मार डाला। हत्यारोपी गंगाधर के तीन लड़की सरिता (14),नागिन (7),रूपवती (5) व एक लड़का कैलाश (3)वर्षीय हैं। जानकारी मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी विचारधारा के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)l नव वर्ष क़ी भव्य शोभा यात्रा क्षेत्र का भ्रमण कर बरहज नगर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत के निर्देशानुसार जनपद इकाई का…
एक दिन की डीएम बनी छात्रा अनन्या दूबे, अफसरों को दिए निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…