विश्व भारत को आशा भरी निगाहों से देख रहा है: ब्रजेश पाठक

एबीवीपी के 62वें प्रान्त अधिवेशन में बोले उप मुख्यमंत्री

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रान्त के 62वें प्रांत अधिवेशन का शुभारंभ सेंट्रल एकेडमी स्कूल सोन्दा देवरिया में हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अधिवेशन में आकर मुझे गौरव की अनुभूति हो रही है, एबीवीपी के पास इतनी बड़ी युवाओं की फौज है जो देश के विरुद्ध उठने वाली सभी ताकतों का फन कुचल सकता हैं।
एबीवीपी स्थापना काल से ही छात्र व समाज हित निरंतर कार्य करता है। भारत के प्रति संपूर्ण विश्व का भाव बदल चुका हैं संपूर्ण विश्व भारत के प्रति आशा भरी निगाहों से देख रहा हैं। जिस मुद्दों को लेकर एबीवीपी की स्थापना हुई वह सपना आज साकार हो रहा हैं। एबीवीपी ने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए समाज में कार्य किया हैं आज संघर्ष का नही बल्कि सुशासन के लिए युवाओं की क्या भूमिका हो सकती हैं हमें यह सुनिश्चित करना होगा।
उन्होंने कहा कि एबीवीपी का अधिवेशन देखकर मुझे अपने छात्र राजनीति और छात्र जीवन की बाते याद आ रही हैं।

एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कहा कि महर्षि देवरहा बाबा की पुण्य धरा पर आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रान्त के 62 वाँ प्रान्त अधिवेशन स्थान और समय दोनों रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना राष्ट्र पुनःनिर्माण के सपने को साकार करने के उद्देश्य से हुई, राष्ट्र पुनः निर्माण में युवाओं की प्रत्यक्ष भूमिका हैं।अपने स्थापना काल से ही विद्यार्थी परिषद ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देश व्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है। दलगत राजनीति से परे समस्याओं के आपेक्षित समाधान हेतु परिषद द्वारा व्यापक पहल भी किया गया है। इसी के फलस्वरूप परिषद की गतिविधियां निरंतर, क्रमबद्ध, सार्थक सिद्ध हुई हैं। भारत को आजादी दिलाने में देश के नौजवानों की महत्वपूर्ण भूमिका थी, भारत के भविष्य का निर्धारण युवाओं पर निर्भर करता हैं।

एबीवीपी गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय ने कहा कि आज बड़े ही सौभाग्य का दिन है क्योकि ज्ञान, आध्यात्म, तप त्याग और तपस्या की पावन भूमि देवरिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 62वां प्रान्त अधिवेशन का आयोजन किया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला हैं, एबीवीपी का कार्यकर्ता पूरे धैर्य और निष्ठा के साथ समाज सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देता है। भारत के आजादी का यह अमृत महोत्सव भारत की प्रगति के अनेक मार्ग दिखाया हैं। राष्ट्र नायकों के सपने को हम सभी को गाँव- गाँव तक पहुँचाना है। भारत बदल रहा है, बदलते भारत के संकेत हम सभी अपनी आँखों से देख रहे हैं, भारत का विचार वैश्विक विचार हैं। भारत के विचार को संपूर्ण विश्व ने स्वीकार किया है,

इस अवसर पर एबीवीपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. पूनम सिंह, राष्ट्रीय का. सदस्य प्रोo उमा श्रीवास्तव, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही, पूर्व प्रांत संगठन मंत्री आनंद गौरव, प्रान्त मंत्री सौरभ गौड़, डाॅ० विनय तिवारी, डाॅ० राकेश प्रताप सिंह, अधिवेशन व्यवस्था प्रमुख डाॅ०विवेक मिश्र,अवनीश राय,सौम्य मिश्र, हिमांशु त्रिपाठी सहित प्रान्त अधिवेशन में आये समस्त शिक्षक व छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विकास भवन में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: कमीशन लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास भवन में बुधवार को एंटी करप्शन…

56 minutes ago

महराजगंज: 8 महीने से मानदेय नहीं! 35 हजार वेतन की मांग पर भड़के ग्राम रोजगार सेवक, बड़े आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश अब खुलकर सामने…

1 hour ago

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

4 hours ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

6 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

6 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

7 hours ago