कार्यकर्ताओं ने आजीवन साथ निभाने का दिया भरोसा

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)l सगड़ी विधानसभा के मैना देवी इंटर कॉलेज रोहुवार बैदौली के सभागार में बुधवार को समाजवादी पार्टी की समीक्षा बैठक हुई, समीक्षा बैठक में सेक्टर प्रभारी व जोनल प्रभारी उपस्थित रहे ।साथ ही सगड़ी विधानसभा के सभी पदाधिकारी की बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं 34 सेक्टर प्रभारी व छ जोन के प्रभारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी नफरत फैलाकर वोट पाने का काम कर रही है 11 लाख करोड़ कर्ज कुछ पूंजी पतियों को माफ कर दिया। देश के सामने बड़ा संकट है संवैधानिक संस्थाओं को कठपुतली बनाकर भाजपा रख दी है, भारतीय जनता पार्टी के कारनामों को लोग जान चुके हैं सपा का कार्यकर्ता अपने मनोयोग से आगे बढ़ रहा है भाजपा राज में वरासत का ब्लॉक, तहसील, थाने पर बिना पैसा का कोई काम नहीं हो रहा है भ्रष्टाचार, अपराध, उत्तर प्रदेश में जंगलराज बना हुआ है। कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े हत्या हो रही है तो आज पूर्व सांसद और विधायक भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं।

आजमगढ़ जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि सगड़ी विधानसभा का कार्यकर्ता और संगठन अपनी अलग पहचान रखती है, समाजवादी सोच रखने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। सगड़ी विधानसभा में समाजवादी सोच के राम सुंदर पाण्डेय,रामजन्म यादव, रामप्यारे सिंह जैसे लोग रहे हैं जिन्होंने विचारधारा को आगे बढ़ाया। आज नेता टिकट की बात करता है एक भी व्यक्ति सपा के विचारों से दूर ना हो जोर जुल्म करने वाले लोगों को सगड़ी की जनता बर्दाश्त नहीं करती है। पिछले चुनाव की भी चर्चा किया ।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने किया तो संचालन दुर्विजय राम ने किया कार्यक्रम में 34 सेक्टर प्रभारी 6 जोन के प्रभारी अध्यक्ष सगड़ी विधायक डॉक्टर एसएन पटेल सभी कार्यकर्ताओं नेताओं का स्वागत अभिनंदन किया और संगठन के बारे में चर्चा किया तो वही कार्यकर्ताओं ने भी लालजी वर्मा को भरोसा दिलाया कि हम समाजवादी पार्टी के साथ आजीवन रहेंगे । कार्यक्रम में अजय साहनी, हंसराज चौहान प्रदेश सचिव, नंदलाल यादव पूर्व चेयरमैन, सरजू यादव सूरज यादव सूर्यनाथ यादव ,आदी सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

9,799 पदों पर नियुक्ति का इंतजार! तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे परिचारी अभ्यर्थी, पुलिस से टकराव जैसे हालात

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को परिचारी पद के…

57 minutes ago

बिहार एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने खोले पत्ते, चारों सीटों पर उम्मीदवार घोषित; 23 अक्टूबर को मतदान

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने…

1 hour ago

TRE-4 में नौकरी का मौका बढ़ा, BPSC ने जोड़े 932 नए पद; 26 अक्टूबर तक आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0)…

1 hour ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर याचिका से गरमाया मामला, सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह करेगा सुनवाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक…

2 hours ago

गाली-गलौज रोकने को कहा तो भड़क गया रिश्ते का देवर, पीछे से पेट में घोंपा चाकू; महिला की मौत

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चित्राहाट थाना क्षेत्र के बलीपुरा गांव में रविवार देर रात…

4 hours ago

नीला ड्रम हत्याकांड में अब फैसले का इंतजार, 30 सितंबर को खुलेगा 126 पेशियों और 22 गवाहियों का राज

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देशभर में चर्चा में रहे सौरभ राजपूत हत्याकांड में अब…

5 hours ago