कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा कार्यकर्ताओं में लालजी वर्मा ने भरी जान

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी द्वारा आजमगढ़ जिला के 13 जून को नगर पालिका परिषद बिलरियागंज में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अंबेडकर नगर से पधारे हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री तथा विधायक लालजी वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा इस देश को बर्बाद कर रही हैl वह नहीं चाहती है कि बैकवर्ड और पिछड़ों का विकास हो ।कभी हिंदू मुस्लिम के नाम पर जनता को लड़ाके तो कभी धर्म के नाम पर बरगला कर समाज में फूट डालती है और राज करती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को पूरी तरह से बर्बाद कर रही है सहयोग के नाम पर मात्र फ़्री में राशन बांट कर जनता को बरगला रही है, प्रति सदस्य 5 किलो राशन देती है लेकिन प्रति गैस सिलेंडर रुपए 1200 ले रही है ।
इसके अलावा डीजल, पेट्रोल, चावल, गेहूं, आटा, दाल कि महंगाई आसमान छू रही है ।
गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी को जब जब जरूरत पड़ती है गोपालपुर की जनता पूरी तरह से अपना सहयोग देकर यह दिखा देती है कि, हम हर परिस्थिति में समाजवादी पार्टी के साथ हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी फ्री में राशन तो दे रही है लेकिन फ्री में शिक्षा देने के नाम पर पीछे भाग रही है। वाकई अगर वह देश और समाज का भला चाहती है तो फ्री में शिक्षा देने से पीछे क्यों भाग रही है। वह उद्योगपतियों का कर्ज माफ करके देश को खोखला कर रही है। मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव, सपा के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व एमएलसी गुड्डू यादव ने भी सभा को सम्बोधित किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश पासवान तथा रुदल सोनकर
पूर्व चेयरमैन हाजी मोहम्मद आरिफ खान तथा वीरेंद्र विश्वकर्मा एवं पूर्व महा प्रधान शिव नारायण सिंह उर्फ सिंह बाबा,शीला यादव सहित राम विजय यादव, जुल्फिकार नेता, दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष केपी सोनकर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मीणा राजभर, बैकवर्ड अध्यक्ष दिनेश यादव, कोमल पासवान सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

9,799 पदों पर नियुक्ति का इंतजार! तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे परिचारी अभ्यर्थी, पुलिस से टकराव जैसे हालात

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को परिचारी पद के…

26 minutes ago

बिहार एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने खोले पत्ते, चारों सीटों पर उम्मीदवार घोषित; 23 अक्टूबर को मतदान

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने…

38 minutes ago

TRE-4 में नौकरी का मौका बढ़ा, BPSC ने जोड़े 932 नए पद; 26 अक्टूबर तक आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0)…

54 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर याचिका से गरमाया मामला, सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह करेगा सुनवाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक…

1 hour ago

गाली-गलौज रोकने को कहा तो भड़क गया रिश्ते का देवर, पीछे से पेट में घोंपा चाकू; महिला की मौत

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चित्राहाट थाना क्षेत्र के बलीपुरा गांव में रविवार देर रात…

4 hours ago

नीला ड्रम हत्याकांड में अब फैसले का इंतजार, 30 सितंबर को खुलेगा 126 पेशियों और 22 गवाहियों का राज

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देशभर में चर्चा में रहे सौरभ राजपूत हत्याकांड में अब…

4 hours ago