छोटी काशी रुद्रपुर में गूंजेगा सनातन का स्वर,5 मई को आएंगे जगद्गुरु शंकराचार्य

छोटी काशी रुद्रपुर में होगा जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य आगमन, गो रक्षार्थ यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीश्री 1008 ज्योतिर्मठ के जगद्गुरु भगवान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज अपनी गविष्टी गो रक्षार्थ यात्रा के तीसरे दिन 5 मई 2026 को छोटी काशी रुद्रपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जगद्गुरु शंकराचार्य 5 मई की शाम लगभग 4 बजे प्रसिद्ध दुग्धेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में पधारेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। मंदिर परिसर में संत समाज, धर्माचार्यों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
बताया गया है कि 6 मई 2026 को प्रातः 5 बजे पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद जगद्गुरु महाराज अपने अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन और आयोजन समिति द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
गौरक्षा, सनातन संस्कृति और धार्मिक जागरण के संदेश को लेकर निकाली जा रही यह यात्रा विभिन्न जिलों में चर्चा का विषय बनी हुई है। रुद्रपुर आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह और श्रद्धा का वातावरण है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाने की तैयारी की जा रही है। श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पटरी के स्लीपर टूटे, सरिया निकला बाहर! श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट से मचा हड़कंप

रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! ट्रेन को उड़ाने की साजिश की आशंका, बाल-बाल टला बड़ा…

11 minutes ago

4 नवंबर : जब कथक की थिरकन को विराम मिला, सुरों और भावों के साधक शंभू महाराज को

लेखक : अभिषेक कुमार भारतीय शास्त्रीय नृत्य की दुनिया में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं,…

1 hour ago

देवरिया कोतवाली में वकीलों का जोरदार विरोध! अधिवक्ता पर हमले और आरोपी को छोड़ने के आरोप से मचा हड़कंप

देवरिया कोतवाली में वकीलों का हल्लाबोल! अधिवक्ता पर हमले से उबाल, पुलिस की भूमिका पर…

4 hours ago

4 नवंबर का इतिहास: एक तारीख, अनेक महान हस्तियां, क्रांति से सिनेमा तक की प्रेरक कहानी

लेखक: अभिषेक कुमार 4 नवंबर का इतिहास: जन्मदिन विशेषइतिहास सिर्फ बीते हुए कल का लेखा-जोखा…

9 hours ago