बालश्रम व विवाह से मुक्त रखने का ग्रामवासियों ने लिया संकल्प

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिज़वान खान ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा उद्यमिता विकास संस्थान उत्तर प्रदेश तथा यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से संचालित नया सवेरा योजना के अन्तर्गत ब्लाक चित्तौरा के ग्राम खलीलपुर से बाल संरक्षण जनजागरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। ग्राम पंचायत खलीलपुर के मजरे बैरिया में कानपुर की संस्कार संस्था के सदस्यों, आंगनबाड़ी, आशा बहु व पंचायत सहायक द्वारा डोर टू डोर एक्टिविटी के माध्यम से ग्रामवासियों को बाल श्रम, बाल विवाह और बाल तस्करी पर रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर संस्कार संस्था द्वारा बाल श्रम और बाल विवाह उन्मूलन विषय पर कानपुर की संस्था संस्कार द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।अनिल कुमार मण्डलीय रिसोर्स पर्सन यूनिसेफ ने ग्रामवासियों को बाल विवाह व बालश्रम से गाँव को मुक्त रखने की प्रतिज्ञा दिलाई। पुलिस विभाग की महिला कांस्टेबल अंजली ने पुलिस विभाग द्वारा बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही हेल्प लाइन नम्बर की जानकारी देते हुए आहवान किया कि कोई भी समस्या आने पर पुलिस को अवश्य सूचित करें। अध्यापक शशिलता ने ग्राम वासियों से अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने तथा स्कूल अवधि में बच्चों से घर व खेत का काम न करवाए जाने के लिए प्रेरित किया। एक्शन ऐड संस्था से राजिया ने बालक व बालिका में अन्तर ने करने तथा लड़की की आयु 18 वर्ष व लड़के के आयु 21 वर्ष पूरी होने पर ही शादी करें।
ग्राम पंचायत के सचिव रंजीत सिंह ने ग्राम पंचायत को बालश्रम और बाल विवाह से मुक्त रखने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान जन जागरण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले गुरुचरन को प्रशस्ति पत्र तथा संस्कार संस्था द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता दो बच्चों नन्दनी और गुलजार को ग्राम प्रधान द्वारा मेडल प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अन्त में ग्राम प्रधान ने सभी सम्बन्धित को धन्यवाद ज्ञापित किया जाय। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंचायत सहायक दर्शिता श्रीवास्तव, अध्यापक सुनील, पुलिस विभाग से प्रतिमा द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सुहागरात पर दुल्हन की सच्चाई से चौंका दूल्हा, मैनपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक…

2 hours ago

UPPSC RO/ARO मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थी सफल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और…

2 hours ago

खेत गई महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, देवरिया में रहस्यमयी घटना से उठे सवाल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के भागलपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला की…

3 hours ago

15 अप्रैल से बजेगी शहनाई, जानें कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त

खरमास समाप्ति के बाद बजेगी शहनाई: 15 अप्रैल से शुरू होगा मांगलिक कार्यों का शुभ…

5 hours ago

बिहार में मासूम सुरक्षित नहीं! स्कूल हॉस्टल बना मौत का अड्डा

जहानाबाद हॉस्टल में 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, गला रेतकर मौत से…

5 hours ago

IPL 2026: विराट कोहली ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, CSK vs RCB में रिकॉर्ड्स की बरसात

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को…

5 hours ago