भौंरहिया नदी पुल के पास मुखबिर की सूचना पर दबिश, साईकिल से हो रही थी शराब तस्करी
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
इसी क्रम में मंगलवार को थाना ठूठीबारी की पुलिस टीम, उ.नि.मनीष पटेल के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु सक्रिय थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लक्ष्मीपुर खुर्द स्थित भौंरहिया नदी पुल से पूर्व पगडंडी मार्ग पर घेराबंदी कर दबिश दी।
पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से शिवम साहनी उम्र लगभग 19 वर्ष, पुत्र रमेश, निवासी डिगहीं थाना ठूठीबारी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पांच बोरों में भरी कुल 450 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक साईकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली।
प्रारंभिक पूछ-ताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी सीमावर्ती क्षेत्र का लाभ उठाकर साईकिल के माध्यम से शराब की अवैध तस्करी करता था और इसे स्थानीय स्तर पर खपाने की योजना थी। पुलिस का मानना है कि इस मामले में अन्य तस्करों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 60/63 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे थाना लाकर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
इस सफल कार्रवाई में उ.नि. उमाकांत सरोज, हे.का. उदयभान कुमार, हे.का. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल कवि कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल प्रमोद यादव तथा गौरव पासवान की सराहनीय भूमिका रही।
पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि पर बरहज में आयोजित होगा कार्यक्रम,…
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…