श्रीदत्तगंज/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय विकाश खण्ड के ग्राम जगदेवा निवासिनी विधवा शरीफुन निशा ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जगदेवा मे स्थित अपने पुश्तैनी दुकान पर दबंगो द्वारा कब्जा कर ताला लगा देने की शिकायत दर्ज कराई है । उपजिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह नबीनगर की मूल निवासी है । पुश्तैनी दुकान जगदेवा मैं है । उसी गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग दुकान पर कब्जा कर ताला लगा दिए हैं । बताया कि उसी दुकान के अंदर वह अपने नाबालिग बच्चों के साथ रहती थी । विपक्षी द्वारा नाजायज कब्जा कर लेने के उपरांत प्रार्थी अपने नाबालिक बच्चों के साथ सड़क पर रात गुजार रही है । बताया कि इस संबंध में अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया तो विपक्षियों द्वारा गाली गलौज किया जा रहा है । उप जिलाधिकारी स्वप्निल यादव ने बताया कि राजस्व निरीक्षक व प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक जांच कर कार्रवाई के किए जाने का निर्देश दिया गया है
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…
AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह का वक्त, पार्कों में टहलते लोग और स्कूल-कॉलेज की ओर…
तीज पर भी नहीं थमा TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन, हाथों की मेहंदी में लिखी ‘पुरानी…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है,…
84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…