‘रीडिंग शॉर्ट स्टोरीज़’ पुस्तक का कुलपति ने किया लोकार्पण

स्नातक अंग्रेज़ी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी होंगे लाभान्वित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए तैयार की गई पुस्तक ‘रीडिंग शॉर्ट स्टोरीज़ : एन ईज़ी कम्पैनियन एंड क्रिटिकल स्टडी ऑफ सेलेक्टेड स्टोरीज़’ का लोकार्पण कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया। यह पुस्तक अंग्रेज़ी विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. अजय कुमार शुक्ल तथा रिसर्च स्कॉलर विष्णु मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई है। इसका प्रकाशन डिस्काउंट ग्रुप ऑफ पब्लिकेशन, गोरखपुर द्वारा किया गया है।
यह पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत तैयार किए गए पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए लिखी गई है, ताकि विद्यार्थियों को विषय-वस्तु सरल, स्पष्ट और समझने योग्य रूप में मिल सके। इसमें भारत सहित विभिन्न देशों की चुनी हुई लघुकथाओं को सहज भाषा में प्रस्तुत किया गया है। प्रत्येक कहानी के साथ मुख्य बिंदु, सार, प्रश्न-उत्तर, परीक्षा उपयोगी नोट्स, किरदारों के चार्ट, स्टोरी मैपिंग और स्मरण सहायता हेतु विशेष संकेत (ऐक्रोनीम्स) भी दिए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ने और समझने में अधिक सुविधा मिले।
लोकार्पण के दौरान कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को समृद्ध और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है। यह पुस्तक पाठ्य-वस्तु को रटने योग्य न बनाकर समझने योग्य बनाती है, जिससे विद्यार्थियों की सोचने की क्षमता विकसित होगी और परीक्षा में भी उन्हें लाभ मिलेगा। उन्होंने इसे शैक्षिक गुणवत्ता में महत्वपूर्ण वृद्धि की दिशा में सार्थक कदम बताया।
पुस्तक के लेखक प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने कहा कि उनकी कोशिश रही है कि विद्यार्थी कहानी को केवल पढ़ें ही नहीं, बल्कि उसे महसूस करें और समझें। इसी उद्देश्य से प्रत्येक कहानी के साथ विश्लेषण, चार्ट, तालिकाएँ और सरल भाषा में विवरण जोड़े गए हैं, ताकि विद्यार्थी बिना दबाव के पढ़ सकें और आत्मविश्वास के साथ लिख सकें। उन्होंने इसे विश्वविद्यालय और विभाग के लिए एक सार्थक शैक्षिक योगदान बताया।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता मुर्मू सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और स्टूडेंट-फ्रेंडली है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Ayatollah Ali Khamenei Death: मीटिंग के दौरान सटीक हमला, कैसे हुई मौत?

Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…

19 seconds ago

Jammu Kashmir News: खामेनेई की मौत पर उबाल, श्रीनगर के लाल चौक में गूंजा—‘रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा’

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…

33 minutes ago

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…

1 hour ago

महराजगंज में सात माह से मानदेय बंद, रोजगार सेवकों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…

2 hours ago

कपास जैसा प्रेम: त्याग, निष्ठा और साथ निभाने का आदर्श

✍️ नवनीत मिश्र “प्रीत करो तो ऐसी करो जैसी करे कपास।जीते जी तन ढके, मरे…

3 hours ago

बलिया में होली से पहले वेतन-पेंशन जारी, कर्मचारियों में खुशी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों के महापर्व से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और…

4 hours ago