अनुबोधन त्रैमासिक शोध जर्नल का कुलपति ने किया विमोचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने सिरी रिसर्च फाउंडेशन, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक शोध पत्रिका अनुबोधन के मार्च एवं जून अंक का विमोचन किया।
अनुबोधन गोरखपुर से प्रिन्ट माध्यम में प्रकाशित होने वाला आईएसएसएन सहित राष्ट्रीय शोध जर्नल है, जिसका प्रकाशन मार्च 2025 से प्रारंभ हुआ है। इसके संपादकीय कार्य विश्वविद्यालय के आचार्यों एवं अध्येताओं द्वारा संपादित किए जा रहे हैं।
विमोचन अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने पत्रिका की सामग्री की सराहना करते हुए कहा कि यह गोरखपुर परिक्षेत्र में शोध प्रकाशन की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पत्रिका एवं प्रकाशित आलेखों को डीओआई प्राप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। कुलपति ने कहा कि डीओआई मिलने से शोध को वैश्विक पहचान और व्यापक उपलब्धता मिलती है।
महायोगी गुरु गोरक्षनाथ शोधपीठ के उपनिदेशक एवं संपादकीय समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. कुशलनाथ मिश्र ने बताया कि शीघ्र ही पत्रिका को डी.ओ.आई. लेने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। पत्रिका के संपादक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि शोध पत्रिका का ऑनलाइन संस्करण भी जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा।
इस अवसर पर संपादकीय समिति के सदस्य डॉ. रामवंत गुप्ता, डॉ. संजय कुमार राम, डॉ. रमेश चंद एवं सह संपादक डॉ. हर्षवर्धन सिंह उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बरहज विधानसभा में पवन तिवारी की एंट्री!

आजाद अधिकार सेना ने 2027 चुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी, जानिए क्या है पार्टी…

3 hours ago

बिहार MLC चुनाव में घमासान!

8 सीटों पर मतदान के बीच मोकामा में नीरज कुमार-अनंत सिंह समर्थक भिड़े, संजीव कुमार…

4 hours ago

सर्दियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 5 जगहों पर दिखेगा प्रवासी पक्षियों का अद्भुत नजारा

सर्दियों में पक्षियों का अद्भुत संसार! भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर दिखेंगे रंग-बिरंगे…

6 hours ago

शुगर, बीपी और सेहत की चिंता… फिर राम कपूर ने बदली जिंदगी, जानिए उनका फिटनेस सफर

Ozempic लेने वालों को दी दो टूक सलाह, बोले—वर्कआउट का कोई शॉर्टकट नहीं 55 किलो…

6 hours ago