मंत्री द्वय ने की बाढ़ व सिंचाई कार्यों की समीक्षा

अधिकारियों संग बैठक कर बाढ़ संबंधी कार्यों को समय से पूरा कराने के दिए निर्देश

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पहुंचे प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने शुक्रवार को लोनिवि डाक-बंगले में बाढ़ व सिंचाई विभाग के अधिकारियों संग बैठक कर निरोधात्मक कार्यों की समीक्षा किया। मंत्री द्वय ने अधिकारियों से बाढ़ संबंधित चल रहे कार्यों की जानकारी ली और उन्हें समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जिले में जो भी विकास कार्य चल रहे हैं उसे प्राथमिकता पर समय से पूरा कराया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जो भी निरोधात्मक कार्य हो रहे हैं उसे हरहाल में बरसात से पहले पूर्ण करा लिया जाए। मंत्री ने माल्देपुर व चैनछपरा में चल रहे बाढ़ निरोधात्मक कार्यों की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली और समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा बाढ़ में इस बार कहीं भी समस्या न‌ आए इसके लिए अभी से तैयारी कर लें। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि तत्काल में जोताई-बोवाई का सीजन है जिससे नहरों में पानी की सुचारू व्यवस्था रखी जाए। नहरों में टेल तक पानी पहुंचे इसकी हर हाल में व्यवस्था की जाए। कहा कि यदि कहीं भी नहर में पानी नहीं आने की कहीं भी शिकायत मिलती है या इसको लेकर किसान हंगामा आदि करते हैं तो संबंधित विभागीय कर्मियों पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। इस दौरान काफी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को भी लेकर पहुंचे थे जिसका मंत्री द्वय ने समाधान किया।

Karan Pandey

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

1 hour ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

1 hour ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

1 hour ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

1 hour ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

1 hour ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

1 hour ago