दिल्ली ब्लास्ट में देवरिया का बेटा शिवा घायल — कपड़ों की खरीदारी करने गया था, अब एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा इलाज
देवरिया। राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास हुए भीषण बम ब्लास्ट में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का युवक शिवा जायसवाल (28 वर्ष) भी घायल हो गया। घटना के समय शिवा कपड़ों की मार्केटिंग के लिए दिल्ली गया था। घायल शिवा को तत्काल एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें –वो दीप जो बुझकर भी दे गए उजाला
शिवा भलुअनी थाना क्षेत्र के भलुअनी कस्बा निवासी है और भलुअनी चौराहे पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता है। जानकारी के अनुसार, वह 9 नवंबर को कपड़ों की खरीदारी के लिए दिल्ली गया था। मार्केटिंग का काम निपटाने के बाद जब वह अपनी बहन के घर जाने के रास्ते में था, तभी ब्लास्ट की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
शिवा की बहन रंजना जायसवाल ने बताया, “हमें यह खबर टीवी के माध्यम से मिली। सुनते ही घर में सब बेहाल हो गए। मां तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। अब शिवा की हालत सामान्य है।”
वहीं शिवा की दुकान पर काम करने वाली सान्या कुमारी ने कहा, “शिवा भैया कपड़ों की खरीदारी के लिए दिल्ली गए थे। हमें टीवी और उनकी बहन के ज़रिए पता चला कि वे घायल हो गए हैं। आज भी उन्हें मार्केटिंग पर जाना था।”
शिवा चार बहनों का इकलौता भाई है, जिससे पूरे कस्बे में चिंता का माहौल है। भलुअनी के लोग उसकी जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं और परिवार से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, निरीक्षण कर खुलवाया पानी निकासी का…
यातायात पुलिस की सख्तीः 86 हजार रुपये का जुर्माना वसूला, अभिभावकों को दी चेतावनी महराजगंज…
गोरखपुर रेलवे स्टेशन से मिली दोनों की लोकेशन, परिजनों को किया गया सुपुर्द गोरखपुर(राष्ट्र की…
पिकअप पलटने से गोवंश की मौत पुलिस की घेराबंदी में तस्कर फरार, दो बाइक व…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l बस्ती भानपुर क्षेत्र के अंतर्गत बरगदवा में विश्व पर्यावरण दिवस के…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण…