15 लाख रुपए के गहने और हजारों रुपए का सामान चोर लेकर हुए फरार

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव के विकलांग भवन के पास स्थित एक मकान में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह पीड़ित के ससुरालीजनों को हुई तो पुलिस और रिश्तेदारों को सूचना दी, जिसके बाद पीड़ित परिवार चल दिया। घटना की रात पीड़ित परिवार सोनपुर किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे।उधर पीड़ित के साले ने फेफना थाने में चोरी की घटना की तहरीर दिया, जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। पीड़ित रेलवे विभाग में इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हो चुके है।
बता दे कि उभाव थाना क्षेत्र के बेलौली गांव निवासी अशोक सिंह ने फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव के विकलांग भवन के पास मकान बनाकर निवास करते हैं। अशोक सिंह के परिवार के सदस्य बृहस्पतिवार को बिहार प्रान्त के सोनपुर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने उनके मकान में ताला तोड़कर प्रवेश किया और आराम से करीब 15 लाख रुपए के गहने समेत हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह पीड़ित के साले व मिड्ढा गांव के पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह कंकूड़ी को किसी के माध्यम से हुई। वह तत्काल मौके पर पहुँचे, जहां देखाकि सभी कमरों की आलमारी टूटी हुई है और बेड पर सामान बिखरा हुआ है। पीड़ित के अनुसार करीब 15 लाख रुपए के गहने और हजारों रुपए का सामान चोर लेकर फरार हो गए है। आपको बता दे कि अशोक सिंह के पुत्र अभिनव सिंह की शादी दिसम्बर 2023 में हुई थी। जिसमें मिले गहने और सामान चोर चुरा ले गए है। पीड़ित के साले प्रवीण सिंह ने फेफना थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

21 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago