सात प्रत्याशियों द्वारा किया गया नामांकन दाखिल

05 प्रत्याशियों /प्रतिनिधियों द्वारा लिए गए नामांकन फॉर्म

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु लोकतंत्र के महापर्व में 71-सलेमपुर और 72- बलिया संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र लेने और दाखिल करने का कार्य शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ। शुक्रवार को चौथे दिन बलिया संसदीय क्षेत्र के लिए 02 और सलेमपुर के 03 निर्दलीय या राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों/प्रतिनिधियों ने नामांकन पत्र लिया। बलिया लोकसभा क्षेत्र से 04 और सलेमपुर से 03 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
बलिया लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा से नीरज शेखर,सपा से सनातन पांडेय, एवं सनातन भारत दल से अजीत कुमार तिवारी एवं अवधेश उपाध्याय निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रिटर्निंग ऑफिसर रवींद्र कुमार और सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए सपा से रमाशंकर राजभर, पूर्वांचल क्रांति पार्टी से शशिकांत पांडेय एवं बृजभूषण चौबे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रिटर्निंग ऑफिसर ओजस्वी राज के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था व बैरीकेडिंग के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाये गये हैं, जहां चेकिंग के पश्चात अन्दर के लिये प्रवेश दिया जा रहा है। कलेक्ट्रेट के अन्दर नामांकन स्थल पर जाने के लिये बैरिकेडिंग सीसीटीवी कैमरा एवं बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं,पूरे दिन बैरिकेडिंग पर पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग आदि का क्रम जारी रहा। अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहा। पर्चा लेने और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 मई 2024 है l 11और 12 मई 2024 को शासकीय लोक अवकाश होने के कारण इस दिन नामांकन पत्र लेने व नाम दाखिल करने का कार्य संपादित नहीं होगा l नाम निर्देशनों की जांच 15 मई तक पूर्ण की जाएगी। प्रत्याशी अपने नाम की वापसी 17 मई को कर सकते हैं l

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

22 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago