यात्रियों की संरक्षा एवं सुरक्षा के लिए रेलवे का प्रभावी कदम

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
यात्री प्रधान पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की संरक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अनेक प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय के नेतृत्व में वाराणसी मंडल पर परिचालनिक सुविधा हेतु, वित्त वर्ष 2023-24 में सर्वाधिक 11 स्टेशनों पर इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग की कमीशन की गई, जिसमें से भटनी स्टेशन के 245, औंड़िहार स्टेशन के 235 एवं छपरा स्टेशन के 407 से अधिक रेल रूट के सम्मिलित हैं। वाराणसी मंडल पर वित्त वर्ष 2023-24 में सर्वाधिक रूट के साथ छपरा स्टेशन पर अब तक का सबसे बड़ा इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग कार्य पूर्ण किया गया।
इसी क्रम में, यात्री सुविधा के क्षेत्र में 04 स्टेशनों के 09 प्लेटफार्मों पर कोच गाइडेंस सिस्टम 116 स्टेशनों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम उपलब्ध कराया गया।
पूर्व की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023-24 में सिगनल विफलता में 9.86 प्रतिशत का सुधार एवं दूर संचार विफलता में 40 प्रतिशत का सुधार हुआ है। वाराणसी मंडल पर वित्त वर्ष 2023-24 में 7 समपार फाटकों की इंटरलॉकिंग, 23 समपारों पर इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर एवं 89 स्लाइडिंग बूम का प्रावधान किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

2 hours ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

2 hours ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

3 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

4 hours ago