Categories: Uncategorized

प्रतिभा खोज परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

पुरस्कार वितरण समारोह के अतिथि रहें ब्लाक प्रमुख व स्वास्थ्य केन्द्र डॉ रामनारायण वर्मा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । बाबागंज श्रीकाशीराम अयोध्या प्रसाद हायर सेकेंडरी स्कूल में ब्रिजेश स्टडी कोचिंग संस्थान के द्वारा द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया,आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के पश्चात स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चर्दा के अधीक्षक डॉ रामनारायण वर्मा व अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन जिला उपाध्यक्ष तकम्मस खां रहे। पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को श्री गणेश मां लक्ष्मी का चित्र भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को साइकिल और मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, संस्थापक राजकुमार जायसवाल प्राचार्य अरुण यादव एवं पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का संचालन बृजेश कुमार आर्य ने किया और बताया कि यह परिक्षा दो स्तर जूनियर तथा मिडिल पर आयोजित की गई इस परीक्षा के 49 बच्चों को साईकिल, बैंग, मेंडल, ट्रॉफी, सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया है। ब्लाक नवाबगंज के विभिन्न स्कूलों के छात्राओं ने इस परीक्षा में प्रतिभा किया था, जिनमें से अच्छे अंक लाने वाले शीर्ष से निम्नतम स्थान प्राप्त करने वाले हिमेश गुप्ता, मनीष यादव,अजय, हरीश,अनूप,यस,निधी,राजा, इमरान, दिव्या, दिव्यांशी, दिवाकर, गुड़िया, अंकुश,शुभम,शनि, कुलदीप, नितेश,प्राची, दीपेंद्र, आयुशी, मीनाक्षी,सान्या, सुनील, रिया, आदि छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। कालेज के प्रबन्धक राजकुमार जायसवाल , प्रधानाचार्य अरुण यादव , मनीष यादव,हरीश कुमार,एश सोनकर, दिवाकर,आराधना,प्रदीप कुमार, अंजलि,सहित ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया। पुरस्कार वितरण समारोह में अब्दुल्ला गंज रेंज के डिप्टी रेंजर शंभूनाथ यादव ने वृक्षारोपण पर्यावरण पर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी । पुरस्कार वितरण समारोह में ब्लाक प्रमुख द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों को डायरी व पेन भेंट कर सम्मानित किया जिसमें राघवेंद्र शर्मा, जमील अंसारी, जुनेद अंसारी,धीरेन्द्र शर्मा, अशोक पाठक सहित उपस्थित रहें। कार्यक्रम में राज कुमार जायसवाल, अरूण यादव, रमेश सोनकर ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अधिक्षक डॉ रामनारायण वर्मा ने कहा कि प्रतिभा खोज परीक्षा बच्चों को निखारने का कार्य करती है। ब्लॉक प्रमुख जेपी सिंह ने संचालक मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत के बल पर बच्चे परीक्षा केन्द्र पर सम्मानित किए जाते हैं जो आज उन्हें यह अवसर मिला है मैं इस के लिए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं तथा कार्यक्रम का समापन अरूण यादव ने किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

10 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

10 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

13 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

14 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago