Categories: Uncategorized

अपर पुलिस अधीक्षक से वार्ता के बाद अधिवक्ताओं की हड़ताल स्थगित

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) अपर पुलिस अधीक्षक से वार्ता के बाद अधिवक्ताओं की हड़ताल स्थगित कर दी गई है। अधिवक्ता संघ की हड़ताल स्थगित करने का निर्णय संघ की बैठक में बुधवार को किसी गया। इसकी जानकारी अधिवक्ता संघ उतरौला के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने देते हुए बताया कि दीवानी न्यायालय पर एक मुकदमे में गवाही के दौरान अधिवक्ताओं व‌ मुकदमे के आरोपी के बीच हुए विवाद पर मारपीट हो गई थी। इसमें आरोपियों ने अधिवक्ता संघ उतरौला अध्यक्ष अखिलेश सिंह व एक वरिष्ठ अधिवक्ता समेत 20-25 अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके विरोध में उतरौला के अधिवक्ता बारह दिनों से हड़ताल करके पुलिस में अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग कर रहे थे। अधिवक्ताओं के आन्दोलन को देखते हुए मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली उतरौला में देर शाम आकर अधिवक्ता संघ उतरौला के अध्यक्ष व तमाम अधिवक्ताओं से वार्ता की। वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने‌ अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच करके फर्जी रूप से नामजद अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस पर अधिवक्ता संघ उतरौला के सदस्यों की आम सभा की बैठक बुलाई और सदस्यों की सहमति पर अधिवक्ताओं का आन्दोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। अधिवक्ताओं की हड़ताल स्थगित होने पर गुरुवार से न्यायालय पर न्यायिक कार्य शुरू हो जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

1 मार्च 2026 राहुकाल में भूलकर भी न करें ये कार्य

तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…

12 minutes ago

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

5 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

8 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

8 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

8 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

9 hours ago