संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा )। शासन की मंशानुरूप हीरालाल इंटर कॉलेज, खलीलाबाद परिसर में आयोजित तीन दिवसीय सरस मेला (16 से 18 अक्टूबर 2025) का जिलाधिकारी आलोक कुमार ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने मेले में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करते हुए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदारी की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और विपणन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
उपायुक्त एनआरएलएम ने बताया कि यह मेला राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आयोजित किया गया है। इसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुएं। जैसे देशी गाय के गोबर व मिट्टी से बने दीये, मोमबत्ती, अगरबत्ती, झाड़ू, झालर, सोलर लैंप, फिनायल, साबुन, टॉयलेट क्लीनर, शैंपू आदि बिक्री के लिए प्रस्तुत हैं।
दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए मेले में खाद्य सामग्री, बच्चों के खिलौने और सजावटी वस्तुएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को उत्पादों के विस्तृत विपणन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, तथा विकासखंडों के खंड विकास अधिकारीगण व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का दम, मोदी की 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों…
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…
निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…
देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…