Categories: Uncategorized

राज्यमंत्री ने किया सड़क का भूमिपूजन

सलेमपुर/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विधानसभा सलेमपुर के लार थाना पर सलेमपुर, लार मार्ग एवं लार बाईपास मार्ग का सुदृढ़ीकरण का भूमिपूजन राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम द्वारा किया गया।
इस मार्ग की कुल लम्बाई 9.3 किलोमीटर है जिसकी लागत 1911.42 लाख यानि 19 करोड़ रूपये है।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए कृतसंकल्पित हूं, सड़क के बन जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी।
क्षेत्र के लोगों को आवागमन करने में तमाम सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी।
राज्यमंत्री ने कहा कि योगी सरकार मे बहुत तेजी से विकास कार्य हो रहे है।
केंद्र और राज्य की योजनाओं और नीतियों ने गांव-गांव तक सूरत बदल दी है।
उन्होंने बताया कि होली के बाद 3 और सड़को जो महदहा से मुजूरी मार्ग 7 किलोमीटर, सलेमपुर से चेरो जो 7.5 किलोमीटर और सलेमपुर से भाटपाररानी जो 7.6 किलोमीटर है जिनका लोकार्पण होना है।
जो पीएमजीएसवाई से अर्थात ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से बना है।
उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच नारियल तोड़कर सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि पूजन एवं मशीन का पूजन किया।
उक्त अवसर पर बृजेश धर दूबे, अभय सिंह, विष्णुकांत तिवारी, रामेश्वर सिंह, राजीव वर्मा, अमित मिश्र, अजय दूबे वत्स,सत्यप्रकाश सिंह,अमूल सिंह,लल्लन सिंह, अमरनाथ सिंह, अन्नू सिंह, प्रमोद सिंह, अनूप उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

31 minutes ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

33 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

39 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

41 minutes ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

46 minutes ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

53 minutes ago