देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जनपद के संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर तटबंधों, बांधों एवं कटान रोधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जैनेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारीगण, बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने तहसील रुद्रपुर अंतर्गत छपरा बुज़ुर्ग, जंगल भुसवल, तिघरा मराक्षी एवं पिड़रा क्षेत्रों में तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता को सभी संरचनाओं की मजबूती सुनिश्चित करने तथा कमजोर स्थलों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही, इन स्थलों पर निरंतर निगरानी बनाए रखने को भी कहा।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने पिड़रा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने बाढ़ से संबंधित सुरक्षा उपायों, राहत कार्यों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की और ग्रामीणों से अपील की कि आपदा की स्थिति में प्रशासन का पूरा सहयोग करें। इस दौरान उन्होंने विगत वर्षों में आई बाढ़ और उससे उत्पन्न समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
इसके अतिरिक्त, तहसील बरहज के महेन बाबू एवं बिनोवापुरी क्षेत्रों में राप्ती तटबंध एवं कटान रोधी कार्यों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नदी के किनारे विशेष रूप से संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी रखी जाए और सभी पूर्व तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।
घाघरा नदी किनारे स्थित छित्तुपुर–भागलपुर क्षेत्र में भी जिलाधिकारी ने चल रहे कटान रोधी कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण हों, ताकि किसी प्रकार की आपदा की स्थिति उत्पन्न न हो।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…