मऊ(राष्ट्र की परम्परा)30 सितम्बर…
जिले के रतनपुरा बाजार स्थित फंटासिया पार्क के पास मंगलवार को देर रात बेकाबू कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया ।
उधर जैसे ही घटना की सूचना घर पहुंची वैसे ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी चिरंजीव कुमार (27) यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर सुल्तानपुर जिले में तैनात था जो मंगलवार को छुट्टी लेकर दशहरा का पर्व मनाने घर आ रहा था।
किंतु मऊ रोडवेज पर आने के बाद उसेने फोन करके अपने भतीजे आलोक (22) को मौके पर बुला लिया और रात ही मे वह मऊ से अपने बाइक पर भतीजे को बैठा कर घर जारहा था जैसे ही रतनपुरा बाजार स्थित फंटासिया पार्क के पास बायिक पहुची है तबतक पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दिया और कार चालक कार लेकर फरार हो गया।
👉सड़क हादसे में चाचा भतीजे की मौत मातम में बदली दशहरे की खुशियां
टक्कर लगते ही बाइक चला रहे सिपाही चिरंजीव की मौके पर ही मौत हो गई ।जबकि घायल भतीजे को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया जहाँ डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर परिजनों को हादसे की सूचना दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में गम का माहौल छा गया क्योंकि जिस घर में छुट्टी लेकर सिपाही दशहरा का जश्न मनाने जा रहा था उसी घर में उस सिपाही और भतीजे की मौत से गम का माहौल छा गया।
मऊ संवाददाता
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…