खजनी थाना क्षेत्र में लूट की घटना फर्जी निकला

गोरखपुर।(राष्ट्र की परम्परा)30 सितम्बर… खजनी थाना क्षेत्र में 29 सितंबर को रात्रि में रुपए व गाड़ी लूटने की सूचना दिया गया था जो जांच के दौरान फर्जी पाया गया गाड़ी ड्राइवर से मारपीट कर मोबाइल लूटने वाले दो अभियुक्तों को खजनी पुलिस ने तत्परता के साथ गिरफ्तार किया पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि में लगभग 21 बजे के आसपास कालर अमरनाथ यादव ने यूपी 112 पर सूचना दिया कि थानाक्षेत्र खजनी के सियर गाँव के पास कुछ अज्ञात लड़को ने गाडी लूट ली और गाडी में रखा 1 लाख 05 हजार रूपये तथा चालक का मोबाइल लूट ले गये तत्काल इस सूचना पर खजनी पुलिस मौके पर पहुँची वहाँ पर ग्रामवासी भी इकट्ठा हो गये थे पुलिस के मौके पर पहुँचने पर ग्रामवासियों की वार्ता से ये लगा कि यहाँ कोई लड़ाई झगड़ा हुआ है ।

👉गाड़ी ड्राइवर से मारपीट व मोबाइल छीनने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

उसी क्रम में दो नाम भी प्रकाश में आये और चालक ने यह बताया कि उसे एक महिला ने यह नाम बताये है, उसके आधार पर जब उन दोनो व्यक्तियो को पुलिस द्वारा पकड़ कर ले आया गया तो पता चला उनमें से एक व्यक्ति वो निकला जो अपने गाँव के एक दूसरे व्यक्ति का मोबाइल मुहैया कराया था । जिससे ड्राइवर अपने जानने वाले व्यक्ति को फोन किया था । जानने वाले ने उस डेयरी मालिक को फोन किया जिसकी गाय लादकर अपने पिकअप पर ये ड्राइवर जा रहा था ।
मौके पर गाडी की कोई लूट नही हुई थी गाडी मौजूद थी । जब पुलिस इस छानबीन में आगे बढ़ी तो पता चला उपेन्द्र यादव व दीपक यादव नाम के दो लड़के इस लड़ाई झगड़े में शामिल थे । और उन्होने ड्राइवर के साथ मारपीट करने के बाद उसका मोबाइल भी छीन लिया था । पुलिस ने इस तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनो आरोपी पकड़ लिये गये है, घटना में लूटा गया मोबाइल बरामद हो गया है ।

गोरखपुर संवाददाता…

parveen journalist

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

2 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

4 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

6 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

6 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

8 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

8 hours ago