संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखने, आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना धर्मसिंहवा अंतर्गत मुसहरा कला में पैदल मार्च/भ्रमण कर ग्रामवासियों से वार्ता की गई।
अधिकारीद्वय द्वारा ग्रामवासियों से शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहारों मनाने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु शासन-प्रशासन की मदद करने की अपील की गयी तथा किसी प्रकार के अफवाह एवं भ्रामक खबरों पर ध्यान न देते हुए अफवाह फैलाने वालों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को देने की अपील की गयी। इस दौरान उन्हें विश्वास दिलाया गया कि स्थानीय पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः कटिबद्ध है।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…