देश का रक्षक ही बना अपनी पत्नी का भक्षक

बाथरूम में घुस कर अपनी पत्नी को 7 गोली मारकर उतारा मौत के घाट

आगरा ( राष्ट्र की परम्परा )
आगरा के सदर इलाके में एक सीआरपीएफ के पूर्व सैनिक ने अपनी ही पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैली हुई है सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरी तरह से जांच में जुट गई है। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।
जानकारी के अनुसार सी आर पी एफ से वीआर एस लेने वाले एक पूर्व सैनिक ने अपनी ही पत्नी की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। बाथरूम के अंदर पत्नी को सात गोलियां मारकर छलनी कर दिया। गोली की आवाज सुनकर पहुंची बहू को भी मारने के लिए दौड़ाया। उसने खुद को कमरे में बंद कर बचाया। वारदात को अंजाम देकर परिचितों के यहां पहुंच गया, परिचितों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया गया है कि महेंद्र सिंह राठौर ने सीआरपीएफ से वीआरएस लिया था। इसके बाद वह एक बैंक में गार्ड की नौकरी कर रहे थे, दो बेटे हैं एक शादीशुदा है, जबकि दूसरा छोटा है। बड़े बेटे का एक्सीडेंट हो गया था। इस पर छोटा बेटा उसे लेकर अस्पताल गया था। पुत्रवधू पहली मंजिल पर कमरे में काम कर रही थी। बताया जाता है कि महेंद्र सिंह ने पत्नी नीतू पर बाथरूम के अंदर बंदूक से ताबड़तोड़ फायर किए। उसे एक के बाद एक सात गोलियां मार दीं। गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए,मगर दरवाजा अंदर से बंद था। आरोपी ने कहा कि उसने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इससे लोग दहशत में आ गए। बाद में वह दरवाजा खोलकर बाइक लेकर भाग निकला। इसके बाद अपने कुछ परिचितों के पास पहुंचा। हत्या की जानकारी दी। परिचितों ने फोन कर पुलिस को बुलाया और गिरफ्तार करा दिया। फिलहाल वारदात का कारण नहीं पता चल सका है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

7 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

9 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

13 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

13 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

13 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

13 hours ago