उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) विधायक निधि से लगाए गये करोड़ों रुपए की स्ट्रीट लाइट वर्षों से बेकार पड़ी है। सार्वजनिक स्थानों पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगे स्ट्रीट लाइट वर्षों से खराब पड़े हैं। इसकी देखरेख करने के लिए कोई विभाग तैयार नहीं है। उतरौला तहसील के विभिन्न चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, ऐतिहासिक मंदिर व मस्जिदों के पास विधायकों ने अपने फण्ड से स्ट्रीट लाइट के लिए बड़े बड़े पोलो पर हाई मास्ट के स्ट्रीट लाइटें लगवाई लेकिन वह कुछ ही समय बाद खराब हो गई। स्ट्रीट लाइट के खराब होने के बाद कोई विभाग उसे ठीक कराने को तैयार नहीं है। स्ट्रीट लाइट के वर्षो खराब रहने पर सार्वजनिक स्थल पर अंधेरा रहता है। सरकार ने स्ट्रीट लाइट के देखरेख के लिए किसी विभाग को जिम्मेदारी नहीं दी। किसी विभाग को इसके देखरेख की जिम्मेदारी न मिलने से इसकी मरम्मत कोई विभाग करा नहीं रहा है। उतरौला तहसील के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सैकडो स्ट्रीट लाइट खराब होने से शो फीस बने है। नगर पालिका परिषद उतरौला ने कुछ स्ट्रीट लाइट को ठीक कराया था लेकिन मानक के विपरीत होने से अक्सर खराब हो जाते है।
लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…
फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…
दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…
4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…
फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…
20 अक्टूबर की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं 2003: बोलीविया में सत्ता परिवर्तनअक्टूबर 2003 में बोलीविया में…