संकल्प सभा में याद किया गया काकोरी काण्ड के अमर शहीदों की बलिदानी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । आओ अपना इतिहास जानें” पर आधारित जन संकल्प सभा आयोजित हुई विशेश्वरगंज काकोरी काण्ड के अमर शहीदों के बलिदान स्मृति दिवस पर ग्राम पंचायत सुल्ताना माफी में आओ अपना इतिहास जानें पर आधारित जन संकल्प सभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सरदार राम प्रताप सिंह के अध्यक्षता में किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने काकोरी काण्ड के अमर शहीद पंडित राम प्रसाद विस्मिल, अशफाक उल्लाह खां, ठाकुर रोशन सिंह के चित्र पर बड़े ही श्रद्धा सुमन के साथ भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।
उक्त अवसर पर कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा की काकोरी काण्ड के बलिदानियों ने देश को दास्तां से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, वे अगर चाहते तो समझौता करके आराम की जिंदगी जी सकते थे और तरह तरह की सुख सुविधाओं का चुनाव कर सकते थे किन्तु तब वे अमर नही होते न ही आज हम सब उनका स्मरण कर रहे होते तथा वो इतिहास पुरुष न होते और न ही प्रेरणा दीप होते। वो भी खो गए होते उन हजारों, लाखों सुविधाभोगी की भीड़ में जो देश में जीते तो हैं किन्तु देश के लिए नही जीते हैं अपने अध्यक्षता के सम्बोधन में सरदार राम प्रताप सिंह ने कहा की पंडित राम प्रसाद विस्मिल अपने किशोरावस्था में 1916में जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल हुए तो उन्होंने क्रान्तिकारी समिति में शामिल होने की दिलचस्पी हुई जिससे उन्होंने क्रान्तिकारी समिति की सदस्यता ग्रहण कर लिया और 1918 में पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए जब उन्हें माफी मांगने को कहा गया तो उन्होंने कहा की देश के लिए जान लुटाने को तैयार हूँ किन्तु अंग्रेजी पुलिस से डरकर माफी नही मांग सकता। संचालन कर रहे लालजी गिरि ने कहा की अशफाक उल्लाह खां बचपन में ही मेले से लोहे व स्टील के तलवार मंगाने व किताबों में जंग की हालात पढने का बहुत शौक था,महिला नेत्री राज कुमारी ने कहा की मुश्किलें तो आती ही हैं, बहादुरों के सामने, किन्तु पीछे मुंडकर देखना कैसा इस दौरान रमेश चन्द्र मिश्रा इन्द्र कुमार यादव मूलचन्द राव ,संजय सिंह, नसीम इदरीसी, ननके चौहान केसरी नेता छेदी सिंह सहित कई लोगो ने अपने अपने वक्तव्य दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

17 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

4 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

4 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

4 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

4 hours ago