विद्यालय भवन के तीसरी मंजिल से गिरकर युवा कर्मी की मौत

विद्यालय प्रबंधन ने जताई संवेदना, मृत कर्मी के घर मातम का माहौल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शहर से सटे हुजूरपुर मार्ग पर स्थित एक निजी विद्यालय की छत से गिरकर एक कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी स्कूल बस का परिचालक बताया जाता है। इस घटना से मृत कर्मचारी के घर में मातम का माहौल है। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि वह पूरी तरीके से मृत कर्मचारी के परिजनो के प्रति संवेदनशील हैं। उन्होंने बताया कि मृत कर्मचारी के परिवार की कुछ सहायता की गई है और भविष्य में यथा संभव सहायता की जायेगी।
बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अन्तर्गत एम्स इंटरनेशनल नामक निजी विद्यालय संचालित है जहां विद्यालय का एक कर्मचारी सचिन शर्मा उर्म लगभग 25 वर्ष पुत्र प्रेम कुमार शर्मा निवासी ग्राम पैतोरा मोड़ थाना पयागपुर विद्यालय भवन की छत से अचानक गिर गया। गम्भीर हालत में विद्यालय के कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान सचिन की मौत हो गई। मृतक की बहन ने चिकित्सालय कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सचिन की मौत की खबर विद्यालय तथा उसके घर पहुंचने पर दोनो ही जगह शोक का माहौल दिखा। विद्यालय की डायरेक्टर ने बताया कि संकट की इस घड़ी में वह अपने विद्यालय के कर्मचारी के परिजनो के साथ हैं। उन्होंने तत्काल पीड़ित परिवार को सहायता दी है और भविष्य में भी वह हरसंभव मदद करेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

1 hour ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

1 hour ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

1 hour ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

2 hours ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

2 hours ago