गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसिय शिविर के दूसरे दिन का प्रारंभ प्रार्थना सभा व लक्ष्यगीत से हुआ। तत्पश्चात स्वयं सेवक व स्वयसेविकाओ को योग व आत्मरक्षा का अभ्यास कराया गया। फिर राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल केंद्र लखनऊ की माई भारत टीम द्वारा विस्तृत रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में स्वयं सेवक व स्वयसेविकाओ को बताया कराएं। जिसमे पीआरडी कैम्प में स्वयंसेवक व स्वयसेविकाये कैसे भाग ले सकते है? के बारे में विस्तृत ढंग से परिचर्चा किया। पुनः टीम के सदस्यों द्वारा स्वयंसेवक व स्वयसेविकाओ का माई भारत पोर्टल पर रेजिस्ट्रेशन कराया गया।शिविर में विश्वमहिला दिवस की पूर्व संध्या पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन स्वंसेवक व स्वयसेविकाओ के मध्य कराया गया ।इसके साथ सरकार के निर्देशानुसार स्वंसेवक व स्वयसेविकाओ को दहेज मुक्त भारत व नशा मुक्त भारत का सपथ दिलाया गया। द्वितीय दिवस के बौधिक सत्र को संबोधित करते हुए सहायक आचार्य डॉ. इन्द्रेश पाण्डेय ने कहा कि युवा इस डिजिटल युग मे बहुत सारे अनावश्यक गतिविधियों से अपने आप को बचाते हुए अपना, समाज तथा राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान कर सकता है। उन्होंने स्वंसेवक व स्वयसेविकाओ के जीवन मे आने वाला सभी पहलुओ पर विचार करते हुए बताया कि हर व्यक्ति को सर्वप्रथम अपनी क्षमता को पहचानते हुए अपने कार्यक्षेत्र का चुनाव करना चाहिए। हर छात्र-छात्रा इंटर के बाद कॉलेज में केवल पढ़ने नही बल्कि किस विषय को कैसे पढ़ना है? के लिये आते है। हर छात्र-छात्रा को अपने भविष्य के क्षेत्र का चुनाव करते समय अपने शिक्षको व सामज में सफल व्यक्तियों का सलाह अवश्य लेना चाहिए।जिससे भविष्य में युवा सशक्त हो कर सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।इसके साथ सर ने युवा को सशक्त करने के लिये सरकार द्वारा चलाये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत परिचर्चा की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ट कार्यक्रम अधिकारी पीयूष सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर प्रदीप यादव ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम अधिकारी सहायक आचार्य जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, निधि राय व चारो इकाईयों के स्वयंसेवक व स्वंयसेविका अनुराग मिश्रा, प्रफुल्ल त्रिपाठी, रुबिका कुमारी, प्रिया गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…
ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…
RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…
नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…