Categories: Uncategorized

निर्धन परिवार के बच्चे 15 जेपी सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए करें आवेदन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले में निर्धन परिवार के बच्चों के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। यह विद्यालय चौरीचौरा और गोला में बालकों के लिए और आनंतपुर- सहजनवां में बालिकाओं के लिए आवासीय सुविधा प्रदान करता है।
इन विद्यालयों में छात्रावास, भोजन, ड्रेस, पुस्तक, स्टेशनरी और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की व्यवस्था नि:शुल्क उपलब्ध है। यह विद्यालय यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त है और कक्षा 6 से लेकर 12 तक पढ़ाई की व्यवस्था है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि विद्यालय में योग्य और अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य संपन्न कराया जाएगा। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, टैबलैब, खेलकूद आदि की पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं।
प्रवेश के लिए अनुसूचित जाति के 60 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के 25 प्रतिशत और सामान्य वर्ग के 15 प्रतिशत का प्रवेश लिया जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

14 minutes ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

1 hour ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

1 hour ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

2 hours ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

2 hours ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

2 hours ago