उतरौला नगर से मुंसिफ न्यायालय को जाने वाला मार्ग गड्ढो में तब्दील वादकारियों का आवागमन बाधित

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।मुंसिफ न्यायालय को उतरौला नगर के मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर जगह जगह गड्ढे हो जाने से वादकारियों व राहगीरों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। अधिवक्ता संघ उतरौला ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मुख्य मार्ग से मुंसिफ न्यायालय उतरौला तक के सड़क के मरम्मत कराए जाने की मांग की।
उतरौला नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ मुंसिफ न्यायालय उतरौला तक जाने वाली सड़क लगभग पन्द्रह साल पहले बनाई गई थी। उसके निर्माण के बाद इस मार्ग पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। मुंसिफ मजिस्ट्रेट न्यायालय परिसर में मुंसिफ न्यायालय उतरौला के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय उतरौला मौजूद हैं। इस मुख्य मार्ग के निर्माण के बाद इसकी मरम्मत अभी तक नगर पालिका परिषद उतरौला ने नहीं कराई है। मार्ग मरम्मत के अभाव में दिन प्रतिदिन गड्ढे बढ़ते जा रहे हैं। इस मार्ग पर भारी वाहन, पुलिस की गाड़ियां, जेल गाड़ी का आवागमन बना रहता है। वाहनों के आवागमन के साथ प्रसिद्ध शाहजहानी को जाने वाली मार्ग है। उसके बाद भी आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला की सबसे खराब सड़क होने पर इसकी मरम्मत कराने में नपाप उतरौला के अधिकारियों की मार्ग मरम्मत में कोई रुचि नहीं है। मुंसिफ मजिस्ट्रेट न्यायालय मार्ग की सबसे खराब सड़क होने पर अधिवक्ता संघ उतरौला के महामंत्री गयासुद्दीन खा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मार्ग के मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विकास भवन में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: कमीशन लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास भवन में बुधवार को एंटी करप्शन…

3 hours ago

महराजगंज: 8 महीने से मानदेय नहीं! 35 हजार वेतन की मांग पर भड़के ग्राम रोजगार सेवक, बड़े आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश अब खुलकर सामने…

3 hours ago

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

6 hours ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

8 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

8 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

9 hours ago