बीस हजार से अधिक की आबादी को जोड़ने वाली सड़क पिछले डेढ़ दशक से जर्जर

दो किलोमीटर की सड़क को पार करना वाहन चालकों के लिए टेढ़ी खीर

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
उतरौला नगर के मुख्य मार्ग से मोहल्ला पटेल नगर राजा बाजार, अल्लाह नगर, फगुइया, कटिवा डिहवा, रजभरिया, रुस्तम नगर, फतेहपुर, बिरदा, बनियाभारी की बीस हजार से अधिक की आबादी को जोड़ने वाली सड़क पिछले डेढ़ दशक से जर्जर है। नगर के मुख्य मार्ग से राजा बाजार, पटेल नगर के अंतिम छोर तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क को पार करने में ज्यादा से ज्यादा तीन मिनट लगने चाहिए, सड़क पूरी तरह टूटा व गड्ढा युक्त होने से अब इसे पार करने आधा घंटा लग रहा है। सड़क में जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में इस सड़क पर चलना वाहन चालकों के लिए टेड़ी खीर साबित होता है। आए दिन दोपहिया वाहन सवार इस सड़क पर गिरकर चोटिल होते हैं। आसिफ, इमरान भोलू, राजू, गुड्डू, आजम, अकरम, भोंदू, जमाल,आसिम, काजिम ने बताया कि हम सभी मोहल्ला वासी लंबे समय से इस सड़क निर्माण के लिए हम संघर्षरत हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकलता। अधिकारी वित्तीय मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजने की बात कहते रहते हैं। लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी है। लोगों को खासी परेशानी हो रही है।
हमेशा विभागीय आश्वासन ही मिले हैं, लेकिन सड़क नहीं बनी। गड्ढों में वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। अक्षर ई-रिक्शा इन गड्ढा युक्त सड़कों पर पलट जाते हैं जिससे तमाम महिलाएं व बच्चे चोटिल भी होते हैं। हम हर रोज परेशान होते हैं, लेकिन अधिकारी नहीं सुनते। आदर्श नगर पालिका होने के बावजूद भी इस सड़क पर स्थित उतरौला राजमहल से मुख्य मार्ग तक अभी भी नाली निर्माण नहीं हो पाया है। जिस कारण जल निकासी की भी गंभीर समस्या बनी रहती है।
नगर पालिका के मुख्य लिपिक नीरज गुप्ता का कहना है कि पिछले वित्तीय वर्ष में इस सड़क के सीसी निर्माण का टेंडर हो चुका था किन्हीं कारणवश जिलाधिकारी के निर्देशानुसार टेंडर निरस्त हो गया। सड़क निर्माण के लिए नया प्रस्ताव तैयार है। बोर्ड का गठन होते ही प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाए तो इस सड़क का निर्माण शुरू होने में देर नहीं लगेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

3 minutes ago

स्लो वॉक से शुगर कंट्रोल में मदद, लेकिन कड़वी लौकी बन सकती है मुसीबत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा हेल्थ डेस्क)। बदलती जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और खानपान की गड़बड़ी के…

13 minutes ago

42 दिन, 15 कंटेस्टेंट और सत्ता का खेल… वीरेंद्र सहवाग के शो में क्या होगा खास?

https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/2100461048151052746?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E210046104815105274 ‘राइज एंड फॉल 2’ में सत्ता का नया खेल, वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे शो की…

24 minutes ago

बोरियों में कुत्ते लेकर नगरपालिका कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नासिक में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हंगामा, नगरपालिका अधिकारी के कक्ष में छोड़ दिए…

33 minutes ago

यमन की जंग का दोहरा असर: एक लाख से ज्यादा विस्थापित, वैश्विक समुद्री व्यापार पर भी दबाव

यमन में फिर भड़की जंग, एक लाख से अधिक लोग विस्थापित; जान बचाने के लिए…

41 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

10 hours ago