संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून कमजोर होने के चलते अनुमान से भी कम बारिश हुई। विगत कई दिनों से संत कबीर नगर सहित आसपास के जिलों में तेज धूप निकल रही है। पिछले तीन दिनों से पारा लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं है।
पूर्वांचल में मानसून के कमजोर होने चलते अगस्त में सबसे कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जो पिछले कई सालों से कम है। गर्मी का फसलों पर भी इसका गहरा असर पड़ रहा।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सीताराम मिश्रा का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार जुलाई और अगस्त माह मे अनुमान से कम बारिश हुई।
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर मिश्र ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर बना हुआ है, जिसके चलते सितंबर माह के पहले पखवाड़े में अच्छी बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। हालांकि इस दौरान बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं अगले दस दिनों मे अच्छी बारिश की संभावना है।
फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…
लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…
मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ…