पीयर एजूकेटर्स के साथ जिलाधिकारी मोनिका रानी ने की बैठक

पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रचार-प्रसार में मांगा सहयोग

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जिले के थारू जनजाति बाहुल्य ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत नियुक्त पीयर एजुकेटर्स (सहेली शिक्षक) के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल फोन व इण्टरनेट की सेवाओं से दूर रहने वाले लोगों विशेषकर थारू जनजाति के लोगों को मानव तस्करी, हिंसा, भूण हत्या, नशा, बाल विवाह, शोषण, नारी अत्याचार, कुपोषण, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना सराहनीय कार्य है।
डीएम ने युवकों से कहा कि 12 से 19 आयु वर्ग के बीच के लोगों के बीच कार्य करना जहां एक ओर दुरूह चुनौती है वहीं दूसरी ओर अपार संभावनाओं से भी भरा हुआ है, क्योंकि 12 से 19 वर्ष का समय ऊर्जा व संभावनाओं से भरपूर होता है।
डीएम ने कहा कि भारत को युवाओं का देश कहा जाता है इस लिए युवाओं की समुचित देखभाल व उचित मार्गदर्शन अत्यन्त ज़रूरी है। डीएम ने पीयर एजूकेटर्स का आहवान किया कि अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानकारी प्रदान करें। लोगों को बतायें कि वे जन सेवा केन्द्र के माध्यम से पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सागर, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, उप जिलाधिकारी सदर डॉ. पूजा यादव, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र कुमार, राजा पयागपुर यशुवेन्द्र विक्रम सिंह, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्वत, सदभावना संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र मणि व अन्य तथा पीयर एजूकेटर्स मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

15 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

15 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago