चंदौली (राष्ट्र की परम्परा)। डीडीयू (पंडित दीनदयाल उपाध्याय) जंक्शन पर इन दिनों फर्जी वेंडरों की भरमार देखने को मिल रही है, जो बिना किसी लाइसेंस, मेडिकल जांच या अनुमति के खुलेआम खाद्य सामग्री बेच रहे हैं। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर यह वेंडर खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं, जिससे यात्रियों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। रेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर अभियान चलाए जाने की बात तो कही जाती है, लेकिन हकीकत में यह वेंडर बेखौफ होकर पूरे स्टेशन परिसर में सक्रिय हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इन पर क्यों नहीं पड़ रही? क्या संबंधित अधिकारियों की इनसे मिलीभगत है, जो इन्हें खुली छूट दिए हुए हैं? सूत्रों की मानें तो कुछ वेंडर बिना किसी वैध दस्तावेज के वर्षों से कारोबार कर रहे हैं और समय-समय पर कुछ कर्मचारियों को मासिक “हफ्ता” पहुंचाते हैं, जिससे उन्हें संरक्षण मिलता है। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होती है, लेकिन जब ऐसे फर्जी वेंडर खुलेआम प्लेटफॉर्म पर मिलावटयुक्त खाद्य सामग्री बेचें और अधिकारी आंख मूंदे रहें, तो यह सवाल उठना लाजिमी है कि कहीं इनकी संलिप्तता तो नहीं? अब जरूरत है कि रेलवे प्रशासन तत्काल संज्ञान ले, जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और स्टेशन परिसर को फर्जी वेंडरों से मुक्त कर यात्रियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करे।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…