जनता से मिला सम्मान ही हमारी विरासत है :स्वीकृति शर्मा

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
अंधेरी मे चंद दिनों पूर्व ही अपने भारी समर्थकों के साथ शिवसेना का दामन थामने वाली पुलिस के पूर्व एनकाउंटर स्पेशालिस्ट प्रदीप शर्मा की धर्म पत्नी स्वीकृति शर्मा ने अंधेरी पूर्व मरोल के सनाबिल हाल में गुरुवार की शाम धूमधाम से अपना जन्म दिन मनाया।उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
जनता ही हमारी विरासत है।
अपने जन्म दिन के मौके पर उपस्थित हजारों लोगों को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि राजकरण से अधिक मैं समाजसेवा को प्राथमिकता देती हूँ। और गरीबों, असहायों व जरूरतमंद लोगों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म व पुण्य है। जो मैं सदैव जीवन भर करती रहूंगी। और आज मुझे अंधेरी की जनता द्वारा जो मान, सम्मान मिला है उसे मैं कभी नही भूलूंगी। यही जनता ही हमारी विरासत और धरोहर है।
पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा, स्वीकृति शर्मा और अपनी दो बेटियां अंकिता और निकिता के साथ मिलकर केक काटा। वहीं बधाई देना वालों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री,सांसद रहे रमेश दूबे, उद्योगपती राजीव दूबे, शिवसेना उपनेता व विधानसभा प्रभारी कमलेश राय, स्थानिक नगरसेविका सुषमा राय, किरन स्टूडियो के किरन शर्मा,मनमत शेट्टी, रमेश मिश्रा, भाजपा नेता जगत गौतम, सुधीर कावा,उमेश उपाध्याय, अजय तिवारी,सैंडी रावत, गिरीश रावत समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, नगरसेवक, नगरसेविकाओं के अलावा कई सामाजिक संघठन व बड़ी तादात में महिला व पुरूष मौजूद थे। और मशहूर गायक द्वारा भजन संध्या का भी मनमोहक आयोजन किया गया था। अंत में आये हुये लोगों के प्रदीप शर्मा ने दिल से आभार प्रकट किया। और कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता के लिए पीएस फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

22 फरवरी को एचआरपीजी कॉलेज में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 22 फरवरी 2026, रविवार को हीरालाल रामनिवास…

9 minutes ago

बेल्थरा रोड क्रॉसिंग पर मालगाड़ी देख मची अफरातफरी

जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…

1 hour ago

खुले केबिल ट्रेंच में गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत

मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…

2 hours ago

डीएम का बड़ा एक्शन प्रधान के अधिकार सीज पंचायत पर प्रशासन का कब्जा

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…

2 hours ago

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा शहर में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…

2 hours ago

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का शस्त्र प्रशिक्षण में रबर बुलेट व डमी ग्रेनेड थ्रो की करायी गयी परीक्षा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

2 hours ago