पालिका के सभागार में काब्य संग्रह ‘‘तमसील-ए-इदराक’’ पुस्तक का विमोचन समारोह सम्पन्न

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
मऊनाथ भंजन नगर पालिका परिषद के मीटिंग हाल में ‘‘बज़म-ए-दबिस्तान-ए-सोखन’’ के तत्वावधान में उर्दू भाष के युवा कवि इमरान सागर द्वारा रचित पद्य संग्रह ‘‘तमसील-ए-इदराक’’ पुस्तक का विमोचन समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने पुस्तक का विमोचन किया। इस समारोह का संचालन मदरसा दारूल हदीस के अध्यापक दाशि असरी ने किया तथा अध्यक्षता राष्ट्रीय सहारा उर्दू दैनिक के पूर्व जिला ब्यूरोचीफ अमीर हमज़ा आज़मी ने किया।
इस अवसर पर ‘‘तमसील-ए-इदराक’’ पुस्तक के रचयिता इमरान सागर ने बताया कि मेरी शायरी का सफर पढ़ाई के समय से ही 2006 में आरम्भ हो गया था,उन्होंने बताया कि मैंने मदरसा मिफ्ताहुल ओलूम से मुंशी किया। इसके उपरान्त ‘‘आलिम’’ तक की पढ़ाई प्रइवेट रूप में पूरी की। इसके उपरान्त मेरी पहली रचना ‘‘तमहीद-ए-तमन्ना’’ का विमोचन भी यहीं पालिका के मीटिंग हाल में 10 अगस्त 2016 को हुआ था। यह मेरे लिये सौभाग्य की बात है कि मेरी दूसरी रचना का विमोचन भी नगर पालिका में ही पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल के हाथों सम्पन्न हो रहा है। उन्होंने अपने लिये इस सम्मान के प्रति पालिकाध्यक्ष, अमीर हमजा आजमी, बज़म-ए-दबिस्तान-ए-सोखन के समस्त सदस्यों के साथ उपस्थित अन्य सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
विमोचन के अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि विमोचत होने वाली पुस्तक ‘‘तमसील-ए-इदराक’’ के रचयिता समय से पहले ही साहित्य में परिपक्व हो गये हैं। उन्होंने अचरज से कहा कि इनके पहली पुस्तक के विमोचन के अवसर पर भी मैं उपस्थित था और उस समय भी साहित्य के क्षेत्र में इनके द्वारा किये गये अद्वितीय कार्य को कुछ इसी अंदाज में सराहा था। उन्होंने बताया कि इनकी दूसरी रचना ‘‘तमसील-ए-इदराक’’ में गजल, नात, हम्द, मुल्क के हालात के साथ अन्य पहलुओं पर भी प्रकाश डाला गया है। इतने ज्यादा शीर्षकों को शामिल कर उसे शब्दों में बयान करना और लिखना अत्यन्त कठिन काम होता है। सागर साहब को बधाई देते हुये कहा कि शायरी में लफ्जों से खेलना कोई आसान काम नहीं होता। ये बड़े कमाल की बात है। कहा कि मऊ में बेहतरीन शायरों की कमी नहीं है, लेकिन गद्य में भी ऐसे निपुण लोगों को पैदा करने की आवश्यकता है। अदब की इस जमीन में कुछ और अदबी फूल कैसे खिलाये जायें एवं इस फन में माहिर लोगों को कैसे आगे लाया जाये, इस प्रक्रिया में मेरा क्या सहयोग हो सकता है यह आपको तय करना है। उसे मूर्त रूप देने एवं साहित्य को परवान चढ़ाने में मैं हर सम्भव प्रयास करूँगा।
विमोचन समारोह की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय सहारा उर्दू दैनिक के पूर्व जिला ब्यूरोचीफ अमीर हमज़ा आज़मी ने कहा कि शायरी एवं नस्रनेगारी (पद्य एवं गद्य रचना) दोनों के सम्बन्ध में चेयरमैन ने हमें एक तहरीक (आनदालन) दे दिया कि इस क्षेत्र में हमारी वास्तविक जिम्मेदारिया क्या हैं, जिन्हें पूरा कर हम उर्दू साहित्य के क्षेत्र में दक्ष लोगों को पैदा कर उन्हें आगे बढ़ा सकें। आजमी ने समाज को शायरी के माध्यम से एक जुट करने एवं जीवन में समर्पण को अहमियत देते हुये अपने स्तर से लक्ष्य निर्धारित करने एवं स्वयं में उसे पाने की ललक पैदा करने पर जोर दिया।
इस विमोचन समारोह में ‘‘बज़म-ए-दबिस्तान-ए-सोखन’’ के सेक्रेट्री-फैसल अजीज, विशिष्ट सदस्य-मुहम्मद अजमल, महफूज जमाली, शाहिद अनवर, मुजाहिदुल इस्लाम, जुल्फेकार अली लड्डृ, साजिद गुफरान, मोलवी हम्माद, सईदुल्लाह शाद, मंजूरूल हसन नाजिर, फैजान अहमद, इस्माईल, इकबाल, मु0 हामिद, मु0 अजमल, शाहिद गौहर, शहाब नोमानी, जावेद कलीम जेके मुशयरा, तारिक नसीबा आदि शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

2 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

2 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

2 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

2 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

2 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

2 hours ago