बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील क्षेत्र बरहज में अघोषित विद्युत् कटौती, ट्रांसफार्मर की क्षमता बृध्दि, जर्जर तारों को बदलने एवं स्मार्ट मीटर लगाने में की जा रही अनियमितता को लेकर, नगर के अटल तिराहे पर पूर्व नपा अध्यक्ष अजीत जायसवाल के नेतृत्व में चल रहा क्रमिक अनशन सोमवार को क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्रा के आश्वासन पर समाप्त हुआ। उपभोकताओ का आरोप था की विद्युत् विभाग के जे इ फोन नहीं उठाते है, इस पर विधायक ने भीड़ के बीच ही जे इ को लताड़ लगायी और कहा की आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए, अन्यथा गंभीर परिणाम होगा । इस डी ओ ने कहा की ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए इंडेंट बनाकर भेज दिया गया है शीघ्र ही ठीक हो जायेगा। उन्होंने कहा की आगे निर्बाध आपूर्ति की जाएगी,जर्जर तारों को बदलने और स्मार्ट मीटर लगाने में बरती जा रही अनियमितता तत्काल प्रभाव से दूर की जाएगी। विधायक दीपक मिश्रा शाका ने कहा कि विद्युत् विभाग के अभियंता और कर्मचारी उपभोक्ताओं का फ़ोन अब अनिवार्य रूप से रिसीव करेंगे, उपभोकताओ की समस्याओं का तत्काल समाधान करेंगे। इसके बाद विधायक ने अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व नपा अध्यक्ष अजीत जायसवाल,अजय कुमार मिश्र, तारकेश्वर वर्मा, कृष्णमुरारी अग्रवाल, अमित जायसवाल, बड़े तिवारी, मुकेश पटेल, बिहारी जायसवाल, मुलायम यादव, आनंद जायसवाल, अमरजीत सोनकर, ब्रिजेस, सौहार्द गांधी गुप्ता, प्रदीप झा, धर्मेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र जायसवाल, राम आसरे कुशवाहा, बिंदेशवर गिरी, गुड्डू तिवारी, अशोक तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी और बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस महराजगंज…
फसल क्षति के आकलन और मुआवजे की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन बरहज/देवरिया…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नगर पालिका बरहज के सभागार मे प्रशिक्षक द्वारा 2026 की जनगणना के…
फोटो विज्ञप्ति बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद, सपा ने मांगा ₹50 हजार प्रति…
फोटो goo बर्थडे पार्टी के बहाने डांसर को बुलाया, फिर कमरे में हुई दरिंदगी! बिहारशरीफ…
AI निर्मित Instagram पर शुरू हुआ इश्क बना हत्या की वजह! पत्नी ने प्रेमी संग…