हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार12 पिस्तौल, बंदूक, मस्कट और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पुलिस ने सोमवार को भोपा थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 12 पिस्तौल, एक बंदूक, एक मस्कट और भारी मात्रा में कारतूस समेत कई अवैध हथियार बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 46 हजार रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में लिप्त थे और स्थानीय स्तर पर इसकी आपूर्ति कर रहे थे।

एसएसपी ने बताया कि सभी 14 आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन हथियारों की आपूर्ति किन-किन क्षेत्रों में की जाती थी तथा इनके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई जिले में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता है और ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

किराये के मकान में जन्मदिन की पार्टी, फिर महिला डांसर के साथ कथित दरिंदगी; आठ पर FIR

फोटो goo बर्थडे पार्टी के बहाने डांसर को बुलाया, फिर कमरे में हुई दरिंदगी! बिहारशरीफ…

4 hours ago

नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन: 52 मुकदमों वाले चार आरोपियों पर शिकंजा, दो को लगी गोली

AI निर्मित पहले लिफ्ट, फिर लूट और सुनसान जगह पर छोड़कर फरार! नोएडा में चार…

5 hours ago

वोटर लिस्ट में नाम बदलने का विवाद: पीलीभीत के दो SDM पर गिरी गाज, आयोग के सख्त आदेश से मचा हड़कंप

पीलीभीत वोटर लिस्ट में बड़ा खेल! 10,470 मतदाता प्रविष्टियों पर घिरे दो SDM, चुनाव आयोग…

7 hours ago

नवंबर की शुरुआत में ही कांप उठी काशी!

Ai निर्मित घने कोहरे ने रोकी विमानों की उड़ान, 3 फ्लाइट डायवर्ट; घाटों से सड़कों…

8 hours ago