नानी से कलयुगी नाती ने किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि, उसकी 75 वर्षीय मां अपने घर में रहती हैं। उनके साथ मे उनकी बड़ी बेटी का बेटा अखिलेश पुत्र कल्लू भी रहता है। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर की सुबह 5 बजे के करीब जब उनकी मां घर में सो रही थी, तभी उनके साथ रह रहा नाती अखिलेश कुमार कमरे में पहुंच गया और 75 वर्षीय नानी को चारपाई पर ही दबोच लिया और उनके साथ बलात्कार करने लगा। नाती अखिलेश के जबरन बलात्कार करने पर जब बूढ़ी नानी ने शोर मचाया तो आरोपी अखिलेश कुमार ने उनकी लाठी डंडों से पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित वृद्धा ने मामले की जानकारी गांव में रहने वाली अपनी दूसरी बेटी को दी। जिस पर वह मौके पर पहुंची और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल बूढ़ी नानी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने की वजह से वृद्धा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पीड़िता कि गांव में रहने वाली बेटी ने मामले की तहरीर थाने पर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी अखिलेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 332 लोगों व 203 वाहनों का सघन सत्यापन, पुलिस ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया चौराहे पर बन रही अर्धनिर्मित नाली इन दिनों चर्चा का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभा देवी शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित ब्लूमिंग बड्स स्कूल,…
राइफलमैन ओमप्रकाश गुप्ता का सैनिक सम्मान के साथ पुरैनी घाट पर अंतिम संस्कार, गांव में…
BPSC TRE 4 शिक्षक बहाली 2026: बिहार में 46 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी…
कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) कोयला तस्करी मामला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ की…