सनातन का स्वर्णिम युग था अहिल्याबाई का शासन काल

रेहराबाजार/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। भारत की महान नारी शक्ति और प्रजावत्सला शासिका पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति के उपलक्ष्य में रेहरा बाजार के बिंद्रा मैरिज हाल में आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 3:00 बजे मुख्य अतिथि निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस ऐतिहासिक अवसर पर स्थानीय नागरिकों, गणमान्य अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की।
ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके द्वारा किए गए सामाजिक, धार्मिक व रचनात्मक कार्यों तथा आदर्श शासन व्यवस्था पर प्रकाश डाला।अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थीं, जिन्होंने न सिर्फ राज्य की बागडोर सफलतापूर्वक संभाली, बल्कि देश भर में मंदिरों और धर्मशालाओं के निर्माण कराकर जनकल्याण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
केंद्र एवं प्रदेश सरकार बहनो-बेटियो के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है।इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओ को आत्म-निर्भर बनाना और उन्हे समाज में समान अधिकार दिलाना।
वरुन सिंह मोनू ने कहा कि देशभर में पूजा स्थलों और धार्मिक धरोहरों का पुनर्निर्माण किया। सनातन धर्म के संरक्षण का कार्य किया और विदेशी अंकुरंताओं ने जिन मंदिरों और सांस्कृतिक धरोहरों को तहस-नहस कर दिया था। उन सभी को सवारने का काम किया। सनातन का स्वर्णिम युग अहिल्याबाई होलकरर का शासन काल था ।
रामकरन मिश्रा ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन त्याग और समर्पण का प्रतीक उन्होंने विधवा होने के पश्चात सती प्रथा का विरोध किया।पति की मृत्यु के बाद दृढ़ता से शासन की और विरोधियों को आईना दिखाया ।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका को विशेष सराहना मिली।
समापन में आयोजक पंकज सिंह चौहान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और पुण्यश्लोक अहिल्याबाई के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, रामकरण मिश्रा ललिता तिवारी, भारत नरेश सिंह, अरविंद उपाध्याय, सुधाकर सिंह प्रधान, मंडल अध्यक्ष जिलेदार पांडेय,विमलेन्द्र विक्रम सिंह,वीडियो रजनीश शुक्ल,अवधेश त्रिपाठी, सरवन गुप्ता ,अरविंद सिंह, पवन सोनी, डॉक्टर घनश्याम सिंह ,संजय सिंह ,नब्बन वर्मा, लालमन वर्मा, सतीश सिंह, राधेश्याम वर्मा, राजकुमार वर्मा व अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रही।।

rkpnews@desk

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

3 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

3 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

3 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

4 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

4 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago