कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा अवगत कराया गया है कि, विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित, सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह जिनका कार्यकाल 12 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है, उनसे होने वाली रिक्ति को भरने के लिए निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम नियत किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रमेश रंजन ने यह जानकारी देते हुए, निर्वाचन के कार्यक्रम के विवरण में बताया है कि निर्वाचन की अधिसूचना का 05 जनवरी, नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 12 जनवरी, नाम निर्देशनों की जांच हेतु 13 जनवरी, नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 जनवरी, मतदान की तिथि व समय 30 जनवरी को पूर्वाह्न 08 बजे से सायं 04 बजे तक, मतगणना का 02 फरवरी निर्धारित है तथा वह तारीख जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न कर लिया जायेगा 04 फरवरी निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त विधान परिषद, द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 के सन्दर्भ में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत जनपद कुशीनगर में निर्वाचन सम्पन्न होने है। उक्त निर्वाचन के संबंध में जनपद कुशीनगर में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबन्ध आयोग के निर्देशानुसार 26 दिसम्बर 2016 में दिए गए, प्राविधानों के अनुसार तत्काल प्रभाव से लागू हो गये है।
1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – वैश्विक और राष्ट्रीय इतिहास1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व…
तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…
देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…
ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…