लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) में नए कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया आधिकारिक रूप से आरंभ हो गई है। राजभवन द्वारा इस संबंध में 10 जुलाई को विज्ञापन जारी कर दिया गया था। इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त 2025 तक राजभवन की आधिकारिक वेबसाइट upgovernor.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
वर्तमान कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय का कार्यकाल पूरा होने में अभी लगभग छह महीने का समय शेष है, लेकिन शासन ने समय से पहले ही प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रो. राय को भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोलकाता में नई तैनाती का आदेश भी मिल गया, जिससे विश्वविद्यालय में नए नेतृत्व की जरूरत और स्पष्ट हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रशासन की निरंतरता बनाए रखने और शैक्षणिक सत्र में व्यवधान न आए, इसके लिए राज्यपाल कार्यालय ने पहले ही चयन प्रक्रिया तेज कर दी है।
गौरतलब है कि कुलपति पद के लिए उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता, प्रशासनिक अनुभव, शोध कार्य और विश्वविद्यालय संचालन से जुड़ी विशेषज्ञता की अपेक्षा की गई है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…
पश्चिम एशिया में जारी Middle East संकट का असर अब भारत के दवा बाजार पर…
UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…