सरयू व राप्ती नदी के उफान से लोगो की मुश्किलें बढ़ी

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सरयू व राप्ती नदी उफान पर होने से गांव व शहरों की गलियों में पानी घुसने लगा है जिससे लोगों के लिए चिंता का सबब बन गया है लोगो को अपने घरों में जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, गाँवो में पानी बढ़ने के कारण गांव की मुख्य सड़कें डूब गयी गई हैं, बरहज नीलकंठ मंदिर के तरफ जाने वाले मार्ग पूरी तरह से डूब गए हैं दसरसिया, बिशुनपुर देवार, परसिया देवार, बरेजी, तेलिया शुक्ला, बढ़ौना हर्दो, देउवारी, कटियारी, डुमरिया कोल गांव में पानी घुसने से लोगों की धान की फसलें बर्बाद हो गई हैं देउवारी गांव में आने जाने वाला पूरब का मुख्य मार्ग पूरी तरह से डूब गया है, यहां पर लोग किसी तरह से बढ़े जल को पार करके अपने घरों में जाते हैं शाम के समय छोटे-छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को घरों से बाहर निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव के लिए इन गांव में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा उफान को लेकर सतर्क दृष्टि बनाये हुए हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: DM दीपक मीणा, अफवाहों पर न दें ध्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही…

8 minutes ago

भारत-नेपाल बिजली परियोजना में मुआवजा विवाद गहराया, फसल नुकसान पर किसानों का आंदोलन चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारत-नेपाल के बीच चल रही महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना अब…

23 minutes ago

Dhurandhar 2 Box Office Day 7: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, 7 दिन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा)। आदित्य धर की एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस…

30 minutes ago

तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो भड़के ट्रंप: बोले- ‘डर के कारण डील नहीं कर रहा ईरान’, दी बड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने…

2 hours ago

बिहार के नए CM पर अनंत सिंह का बड़ा बयान: निशांत कुमार को बताया सबसे योग्य

बिहार(राष्ट्र की परम्परा)। बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी चर्चाओं के बीच…

2 hours ago

भारत के लिए खुला होर्मुज स्ट्रेट: ईरान ने दी जहाजों को सुरक्षित रास्ते की अनुमति, तेल संकट में बड़ी राहत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने भारत…

2 hours ago